1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरशद वारसी ने किया खुलासा, इसलिए नहीं बन पा रही ‘मुन्नाभाई-3’

अरशद वारसी ने किया खुलासा, इसलिए नहीं बन पा रही ‘मुन्नाभाई-3’

‘मुन्नाभाई’ की श्रृखंला में बनने जा रही तीसरी फिल्म की खबर से दर्शक से काफी उत्साहित हैं। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग अब तक शुरु नहीं हो पाई है। अरशद वारसी ने इसके कारण का खुलासा करते हुए कहा है कि...

arshad- India TV Hindi
arshad

मुंबई: ‘मुन्नाभाई’ की श्रृखंला में बनने जा रही तीसरी फिल्म की खबर से दर्शक से काफी उत्साहित हैं। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग अब तक शुरु नहीं हो पाई है। अरशद वारसी ने इसके कारण का खुलासा करते हुए कहा है कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म के कारण मुन्नाभाई श्रृंखला की तीसरी फिल्म शुरु होने में देरी हो रही है।

इसे भी पढ़े:-

अरशद ने कहा, “मुन्नाभाई 3 शुरू करना एक मुद्दा है क्योंकि राजू हिरानी को संजय दत्त के जीवन पर फिल्म शुरु करनी है और उसे आगे बढ़ाया जा रहा है।“ उन्होंने कहा, “जब तक हिरानी पहले ‘मुन्नाभाई’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म बनाने और उसके बाद संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने का फैसला नहीं करते... अगर ऐसा होता है तो हम पहले फिल्म बनाएंगे।“

हिरानी ने नंवबर 2014 में संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म में संजय की भूमिका के लिए रणबीर कपूर से संपर्क किया था और अभिनेता ने तुरंत इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी थी।

इस फिल्म की शूटिंग इस साल जून में शुरु होनी थी। अब इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरु होने और क्रिसमस पर रिलीज होने की संभावना है। ‘मुन्नाभाई’ श्रृंखला की पिछली दोनों फिल्में काफी सफल साबित हुई थीं। दर्शकों ने इसे खूब सराहा था। अब इसकी तीसरी फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। अरशद खुद भी इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News