1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगले साल इंद्र कुमार के साथ 'टोटल धमाल' करेगे संजय दत्त

अगले साल इंद्र कुमार के साथ 'टोटल धमाल' करेगे संजय दत्त

 Published : Jul 04, 2016 10:56 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 10:56 pm IST

संजय दत्त अब फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हो चुके हैं। अगले साल वह निर्देशक इंद्र कुमार के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। इंद्र कुमार का कहना है कि वह अगले साल अभिनेता संजय दत्त के साथ 'टोटल धमाल' की शूटिंग शुरु करेंगे।

sanjay- India TV Hindi
sanjay

मुंबई: बॉलीवुड के खलनायक कहे जाने वाले संजय दत्त अब फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हो चुके हैं। अगले साल वह निर्देशक इंद्र कुमार के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। इंद्र कुमार का कहना है कि वह अगले साल अभिनेता संजय दत्त के साथ 'टोटल धमाल' की शूटिंग शुरु करेंगे। एक बयान में कहा गया कि टेलीविजन शो 'मैजिक मेकर्स' में बातचीत सत्र के दौरान कुमार ने अपनी फिल्म 'धमाल' के दूसरे सीक्वल के बारे में बात की।

इसे भी पढ़े:-

कुमार ने कहा, "कई अभिनेता 'डबल धमाल' के सीक्वल में मुख्य भूमिका निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं, लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि अगर कोई सीक्वल बनेगा तो वह संजय के साथ ही बनेगा। मैंने इस फिल्म के लिए तीन साल इंतजार किया और अगले साल निश्चित तौर पर अभिनेता के साथ 'टोटल धमाल' की शूटिंग शुरू करने की योजना है।"

इस साल की शुरुआत में गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में जेल की सजा काटकर बाहर आए संजय के पास कई फिल्मों की पेशकश आई चुकी हैं। वह सिद्धार्थ आनंद के साथ एक फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन इसमें देरी हो रही है। सिद्धार्थ द्वारा इस फिल्म की शूटिंग शुरु करने से पहले बचे काम को पूरा करने के लिए समय मांगा गया है।

इंद्र कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म में विवेक ओबरॉय, आफताब शिवदसानी, रितेश देशमुख और उर्वशी रौतेला मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को बॉक्सऑफिस पर दस्तक देगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन