1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने दादा के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने दादा के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर

 Published : Jun 07, 2016 09:31 pm IST,  Updated : Jun 07, 2016 09:37 pm IST

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त वैसे तो लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। लेकिन न चाहते हुए भी वह सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छा ही जाती हैं। त्रिशाला अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

trishala- India TV Hindi
trishala

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त वैसे तो लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। लेकिन न चाहते हुए भी वह सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छा ही जाती हैं। त्रिशाला अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक खास तस्वीर ही शेयर की है। उन्होंने हाल ही में अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह दादा और दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त के साथ नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:- संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को सोशल मीडिया पर मिली गाली

बॉलीवुड में लौटे संजू बाबा, इस फिल्म में आएंगे नजर

दरअसल सोमवार को सुनील दत्त की जयंती थी। इस मौके पर त्रिशाला ने अपने दादा को याद करते हुए उनके साथ अपनी यह तस्वीर पोस्ट की। त्रिशाला अपने दादा सुनील दत्त के काफी करीब थीं। उनके जनमदिन के खास मौके पर उन्होंने दिल को छू लेने वाला पोस्ट किया। त्रिशाला ने लिखा, "हैप्पी बर्थ डे दादाजी, मुझे अब भी यकीन नहीं होता कि आप चले गए हैं। मुझे इस बारे में सोचना बिल्कुल पसंद नहीं है। लेकिन मुझे पता है आप हमें ऊपर से देख रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। काश आप यहां होते तो, चीजें कुछ अलग ही होती। मैं आपसे बात करना और आपका साथ मिस करती हूं। आई लव यू।"

trishala
trishala

सोमवार को सुनील दत्त की जयंती के मौके पर संजय दत्त ने भी पिता एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

tri
tri

सुनील दत्त ने 25 मई 2005 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। उन्हें सिनेमा के लिए योगदान देने पर 1968 में पद्मश्री से सम्मीनित किया गया था। सुनील दत्त अभिनय के साथ राजनीति क्षेत्र में भी सक्रिय रहे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन