1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को सोशल मीडिया पर मिली गाली

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को सोशल मीडिया पर मिली गाली

 Published : Dec 15, 2015 02:13 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 02:36 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त यूं तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन हाल ही में उनके एक कदम ने उन्हें सुर्खियों में ला खड़ा किया है।

Trishala- India TV Hindi
Trishala

नई दिल्ली- बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त यूं तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन हाल ही में उनके एक कदम ने उन्हें सुर्खियों में ला खड़ा किया है। त्रिशाला को एक शख्स ने सोशल मीडिया पर गाली दे दी जिसके बाद त्रिशाला ने उसे जो जवाब दिया वो महिलाओं के लिए एक मिसाल है। दरअसल काफी समय से सलमान नसीर नाम का एक आदमी त्रिशाला को फॉलो कर रहा था और उन्हें डेट पर भी ले जाना चाहता था। त्रिशाला ने सलमान से बातचीत के कुछ अंश अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किए जिसमें उसने गाली भी लिखी थी।

ये भी पढ़ें- संजय दत्त जल्द निकलेंगे जेल से बाहर

सलमान नसीर-

क्या मैं तुमसे मिल सकता हूं?..
क्या तुम भी न्यूयॉर्क से हो?..
मैं तुम्हे बाहर डिनर पे ले जाना चाहता हूं..
अगर तुम्हें बुरा न लगे..
मैं थोड़ा सरफिरा हूं.. मेरी बातों का बुरा ना मानना..(गाली)

Tweet
Tweet

इसके बाद त्रिशाला रुकी नहीं और उन्होंने इस बातचीत को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, “पता नहीं क्यों लोग रिजेक्शन को हैंडल नहीं कर पाते। मैं ऐसे कुत्ते के साथ डेट करना तो दूर की बात हैं, उसे हड्डी भी न डालू।”

त्रिशाला के इस बयान के बाद कई लोगों ने उनकी तारीफ की है। इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने उन्हें शाबाशी भी दी और कहा कि लोगों को महिलाओं की इज्जत करनी चाहिए।

वैसे ये तो साफ हो गया है कि त्रिशाला ऐसे लोगों की बदतमीजी को कतई सहन नहीं करेंगी। उम्मीद है ये संदेश दूर दराज तक पहुंचा होगा और महिलाएं जो ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त करती आ रही थी उन्हें हौसला मिला होगा।

अगली स्लाइड में पेश हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरे-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन