A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आशा भोसले को पुराने दिनों की आई याद, पंचम दा के साथ शेयर की तस्वीर

आशा भोसले को पुराने दिनों की आई याद, पंचम दा के साथ शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड लैगेंज आशा भोसले ने आर डी बर्मन के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों गाना गाते नजर आ रहे हैं।

Asha Bhosle and R D Burman- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Asha Bhosle and R D Burman

बॉलीवुड लेजेंड आशा भोसले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पुरानी यादों को ताजा करने वाली एक फोटो आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आशा भोसले पंचम दा के साथ गाना गाती नजर आ रही हैं।

आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- वो दिन.... पंचम।

आशा भोसले पुराने दिनों को याद करते हुए फैन्स के लिए फोटोज शेयर करती रहती हैं। लता मंगेशकर के 90वें जन्मदिन पर उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ फोटोज शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आज मेरी बड़ी बहन लता मंगेशकर का जन्मदिन है। वो 90 बरस की हुई हैं। आप सबको मालूम है कि वो भारत की शान है। जन्मदिन की शुभकामनाएं।

उन्होंने एक और फोटो शेयर की थी। जिसमें लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों केक की फोटो क्लिक करती नजर आ रही थीं। इन बात में दो राहे नहीं है कि दोनों बहने स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं।

कुछ समय पहले ऋषि कपूर ने एक पुरानी फोटो शेयर की थी। जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आ रहे थे। यह फोटो पंचम दा के बर्थ डे की थी। जहां आशा भोसले ने सभी के लिए खाना बनाया था।

Also Read:

सारा अली खान 'कुली नंबर 1' के सेट पर वरुण धवन से सीख रही हैं एक्टिंग, शेयर की तस्वीर

सलमान खान ने गांधी जयंती के मौके पर फैन्स को दिया खास मैसेज, शेयर की वीडियो

Latest Bollywood News