1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने गांधी जयंती के मौके पर फैन्स को दिया खास मैसेज, शेयर की वीडियो

सलमान खान ने गांधी जयंती के मौके पर फैन्स को दिया खास मैसेज, शेयर की वीडियो

 Published : Oct 02, 2019 06:43 am IST,  Updated : Oct 02, 2019 06:43 am IST

सलमान खान ने अपने फैन्स को गांधी जयंती के मौके पर एक खास मैसेज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर त्यौहार पर अपने फैन्स को बधाई देना नहीं भूलते है। महात्म गांधी का जन्मदिन देश में धूमधाम से मनाया जाता है। गांधी जयंती पर सलमान खान ने अपने फैन्स को गांधी जयंती की बधाई देते हुए लिए एक स्पेशल मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने फैन्स को गांधी जयंती की बधाई देने के साथ स्वच्छ भारत और फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने की गुजारिस कर रहे हैं। ताकि पूरा देश साफ रहे साथ ही स्वस्थ रहे। 

सलमान खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- गांधी जयंती के मौके पर भाई ने बोला है आपको मैसेज देने को और चुलबुल पांडे तैयार हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और अरबाज खान अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान ने अभी से सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर चुलबुल पांडे कर लिया है।

Also Read:

Laal Kaptaan Final Trailer: नागा साधु के रूप में सैफ अली खान बदला लेने की होड़ में

Bigg Boss 13 के चौथे वीक में एक कंटेस्टेंट को टिकट टू फिनाले मिलने के साथ आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन