असिन ने पहली बार शेयर की बेटी की फोटो, ऐसे मनाया पहला जन्मदिन
'गजनी' एक्ट्रेस असिन ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं।


राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की। एक आरिन के जन्म के समय की और एक बर्थडे पार्टी की। उन्होंने लिखा- ''एक साल पहले एक सुंदर, चमकीली आंखों वाली, छोटी एंजल ने इस दुनिया में कदम रखा था। वह अभी 1 साल की हो गई है। समय कितनी जल्दी बीतता है। हैप्पी बर्थडे आरिन, मेरी बेटी। आप इतनी जल्दी क्यों बड़ी हो गईं? पहला जन्मदिन मुबारक हो।''
पिछले साल अक्टूबर में असिन और राहुल ने साझा बयान जारी कर कहा था- ''हम यह बता कर बहुत खुश हैं कि आज हमारे यहां बेटी ने जन्म लिया है। पिछले 9 महीने हम दोनों के लिए ही बहुत स्पेशल और एक्साइटिंग रहे हैं। हम अपने शुभचिंतकों और हमारी यात्रा में हमारा साथ और प्यार देने वाले सभी का शुक्रिया अदा करते हैं।''
असिन की लास्ट रिलीज फिल्म 'ऑल इज वेल' थी, जिसमें वह अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ 'गजनी', सलमान खान के साथ 'रेडी', सलमान और अजय देवगन के साथ 'लंदन ड्रीम्स', अक्षय कुमार के साथ 'खिलाड़ी 786', अभिषेक के साथ 'बोल बच्चन', मल्टी स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 2' की है।
Also Read:
Deepika Padukone-Ranveer Singh wedding: लेक कोमो में ही होगी शादी, बॉलीवुड से 4 मेहमान होंगे शामिल
Bigg Boss 12 के कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल