1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12 के कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Bigg Boss 12 के कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

 Published : Oct 25, 2018 04:20 pm IST,  Updated : Oct 25, 2018 04:21 pm IST

रोमिल को इस बार घर का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है, क्योंकि वो बहुत समझदारी से गेम खेल रहे हैं।

Romil- India TV Hindi
Romil

नई दिल्ली: बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी यानी वकील बाबू की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीर में रोमिल अपनी पत्नी और करीबी रिश्तेदारों के साथ दिख रहे हैं। रोमिल की पत्नी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। रोमिल बिग बॉस के घर में अक्सर अपनी पत्नी और बेटे के बारे में बातें करते हैं, पहली बार उनकी पत्नी की तस्वीर सामने आई है। बता दें, बिग बॉस के घर में रोमिल अपने दोस्त निर्मल सिंह के साथ पार्टनर बनकर एंट्री ली थी। उनकी जोड़ी वकील और पुलिस की जोड़ी है।

निर्मल सिंह तो दूसरे हफ्ते ही शो से बाहर हो गए मगर रोमिल अभी भी शो में बने हुए हैं। रोमिल को इस बार घर का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है। उनके काफी फैंस बन गए हैं, रोमिल को बिग बॉस हाउस का स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बताया जा रहा है, क्योंकि वो बहुत समझदारी से गेम खेल रहे हैं। रोमिल की तुलना लोग पिछले सीजन के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता से कर रहे हैं।

Romil
Romil

Romil
Romil

रोमिल और दीपक की अच्छी बनती है, वहीं श्रीसंत से वो अक्सर लड़ते-भिड़ते नजर आते हैं। हालांकि रोमिल घर का काम करने से बचते हैं, अपने हिस्सा का काम वो किसी और को थमा देते हैं, इसलिए घरवाले उन्हें कामचोर भी कहते हैं।

Also Read:

Deepika Padukone-Ranveer Singh wedding: लेक कोमो में ही होगी शादी, बॉलीवुड से 4 मेहमान होंगे शामिल

'बाज़ार', 'काशी' और '5 वेडिंग्स' 26 अक्टूबर को होगी रिलीज, किसी की पहली फिल्म तो किसी का बॉलीवुड कमबैक

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया चियर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन