नई दिल्ली: जब से बिग बॉस 12 शुरू हुआ है, लोग शो में शामिल कंटेस्टेंट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की अजीबोगरीब जोड़ी का मजाक उड़ा रहे हैं। अब तो सलमान खान ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर उनके फैंस को बुरा लग सकता है। दरअसल हाल ही में सलमान खान की डॉग माय लव का निधन हो गया। वीकेंड के वॉर में सलमान खान अपनी डॉग के दुनिया से चले जाने की जानकारी अपने फैंस को दे रहे थे।
Related Stories
सलमान ने कहा- मेरी डॉग कुछ दिनों पहले चली गई। आज वो होती तो अनूप, जसलीन और दीपक से बेहतर सिंगर होती और किसी सिंगिंग शो में हिस्सा लेती। सलमान अपनी डॉग का एक वीडियो भी दिखाते हैं जिसमें वो कुछ आवाजें निकाल रही है। इसके बाद सलमान जसलीन से पूछते हैं कि माय लव ज्यादा अच्छा गाती हैं या जसलीन। इस पर जसलीन ने कहा- वो मुझसे ज्यादा खूबसूरत है और सिंगर भी मुझसे बेहतर है।
हो सकता है सलमान खान जानबूझ कर अनूप जलोटा का मजाक ना बना रहे हों, लेकिन जो बातें उन्होंने कही हैं, वो सुनकर पद्मश्री प्राप्त अनूप जलोटा के फैंस को अच्छी नहीं लगेगी।
Also Read:
आयशा टाकिया की नई तस्वीरों में उन्हें पहचानना हुआ मुश्किल
21 सालों बाद बंद होने जा रहा है CID