1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 20 में फूट-फूटकर रोईं माही विज, इमोशनल हुए एक्स हसबैंड जय भानुशाली, बोले- 'हमारे बीच कभी पैसे नहीं आए'

बिग बॉस 20 में फूट-फूटकर रोईं माही विज, इमोशनल हुए एक्स हसबैंड जय भानुशाली, बोले- 'हमारे बीच कभी पैसे नहीं आए'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 23, 2026 07:03 am IST,  Updated : Oct 23, 2026 07:03 am IST

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में, माही विज अपने और जय भानुशाली के बारे में बात करती दिखीं। माही बताती हैं कि उन्होंने जय भानुशाली से गुजारा-भत्ता (एलिमनी) लेने से क्यों मना कर दिया था। उनके इस बयान पर अब जय भानुशाली ने भी प्रतिक्रिया दी है।

mahhi vij- India TV Hindi
माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली। Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में उस वक्त माहौल भावुक हो गया, जब अरिशफा खान के साथ बहस के बाद माही विज भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। अपने साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत के दौरान, माही ने एक सिंगल मदर होने की चुनौतियों के बारे में बात की। यही नहीं, उन्होंने जय भानुशाली के साथ अपने तलाक के बारे में भी बात की और उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने अपने जय भानुशाली से गुजारा-भत्ता (एलिमनी या मेंटेनेंस) लेने से क्यों इनकार कर दिया था। माही ने बताया कि जज ने भी उन्हें अपने इस फैसले पर फिर से विचार करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने जय से एलिमनी नहीं ली, क्योंकि वह जानती हैं कि उन्होंने ये पैसे कितनी मुश्किल से कमाए हैं। माही विज के इस इमोशनल ब्रेकडाउन पर अब जय भानुशाली ने भी रिएक्शन दिया है।

माही विज का सपोर्ट कर रहे हैं जय भानुशाली

माही विज और जय भानुशाली ने इसी साल शुरुआत में अपने तलाक का ऐलान किया था, लेकिन तलाक के बाद भी दोनों के बीच की दोस्ती कायम है। माही विज इन दिनों बिग बॉस हाउस में हैं और अपने गेम को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दूसरी तरफ जय भानुशाली बाहर अपनी बेटी तारा का ध्यान रख रहे हैं और साथ ही माही का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। वह अक्सर माही के सपोर्ट में पोस्ट साझा करते रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। माही विज के इमोशनल ब्रेकडाउन के बाद अब जय भानुशाली ने एक पोस्ट साझा करते हुए अपना सपोर्ट जाहिर किया है।

jay bhanushali
Image Source : INSTAGRAM/@IJAYBHANUSHALIजय भानुशाली का पोस्ट।

माही विज के लिए जय भानुशाली ने शेयर किया पोस्ट

हालिया एपिसोड में माही विज को रोते देखने के बाद जय भानुशाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने माही को स्ट्रॉन्ग रहने को कहा और साथ ही ये भी बताया कि कैसे दोनों के बीच कभी भी पैसों को लेकर मुद्दा नहीं बना। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'माही, मज़बूत रहो। हम दोनों जानते हैं कि मुश्किल समय में हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे। हमारे बीच कभी पैसे का कोई मसला नहीं रहा और न ही कभी होगा। आप और तारा, जीवन भर मेरी जिम्मेदारी रहेंगे। शादी का रिश्ता आप दोनों के लिए मेरे प्यार और सम्मान को कभी नहीं बदल सकता। मैं हमेशा आपके साथ हूं।'

माही विज ने एलिमनी लेने से किया था इनकार

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में अरिश्फा खान से लड़ाई के बाद माही विज आसिफ खान और यंग डीएसए से बात करती नजर आईं। बातचीत के दौरान अपनी बेटी तारा को याद करके माही रो पड़ीं। वह कहती हैं- 'अरिश्फा झूठी है। मैं उससे वैसे ही बात करना चाहती हूं, जैसे अपनी बेटी तारा से करती हूं। लेकिन, वह बहुत डिसरेस्पेक्टफुल है। मैंने उस दिन उससे जो कुछ कहा, उसके लिए मुझे बुरा लग रहा है। मैं सिंगल मदर हूं, और मैं ही जानती हूं कि हर दिन मैं कैसे मैनेज करती हूं। जय ने हमेशा मेरा साथ दिया है। वह मुझसे हमेशा कहता है कि बाहर जाओ, एंजॉय करो, लेकिन मैं अपना पूरा दिन तारा के साथ गुजारती हूं। मेरी बेटी के इर्द-गिर्द ही मेरी पूरी जिंदगी घूमती है। मैंने एलिमनी नहीं ली, क्योंकि मैं अपनी बच्ची का फ्यूचर अपने दम पर संभालना चाहती हूं। मैं जय से भी पैसे नहीं मांगती, क्योंकि मैं जानती हूं उसने कितनी मेहनत से ये पैसे कमाए हैं।'

ये भी पढ़ेंः गौरव खन्ना के हाथ लगा एकता कपूर का नया शो, श्रद्धा आर्या संग पहली बार बनी जोड़ी, सेट पर की पूजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।