1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 20 में इमोशनल हुईं माही विज, जय भानुशाली संग तलाक पर की बात, बोलीं- 'जज ने 4 बार एलिमनी के लिए कहा'

बिग बॉस 20 में इमोशनल हुईं माही विज, जय भानुशाली संग तलाक पर की बात, बोलीं- 'जज ने 4 बार एलिमनी के लिए कहा'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 22, 2026 01:14 pm IST,  Updated : Oct 22, 2026 01:14 pm IST

'बिग बॉस 20' में माही विज ने अपने और जय भानुशाली के तलाक पर खुलकर बात की और इस दौरान अपनी बेटी तारा को याद करके भावुक हो गईं। माही विज ने बताया कि जज ने उन्हें 4 बार एलिमनी के लिए पूछा था, लेकिन उन्होंने एलिमनी न लेने का फैसला किया।

mahhi vij- India TV Hindi
माही विज। Image Source : INSTAGRAM/@MAHHIVIJ

एक्ट्रेस माही विज इन दिनों रियेलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। शो में उनकी जर्नी को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन काजी तौकीर के साथ उनकी दोस्ती को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। शो में शुरुआत से ही माही विज का दबंग अवतार देखने को मिल रहा है, लेकिन हाल ही में वह अपनी बेटी तारा को याद करके भावुक होती दिखीं। इसी दौरान उन्होंने जय भानुशाली के साथ अपने तलाक को लेकर भी खुलकर बात की। माही विज ने जय भानुशाली के साथ तलाक के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उन्हें जज ने बार-बार एलिमनी के लिए पूछा था, लेकिन उन्होंने एलिमनी लेने से इनकार कर दिया।

बेटी तारा के इर्द-गिर्द घूमती है माही विज की जिंदगी

हालिया एपिसोड में माही विज ने अपनी बेटी तारा को याद करते हुए बताया कि उनकी पूरी जिंदगी उनकी बेटी के ही इर्द-गिर्द घूमती है और वह अपने दम पर तारा के लिए सिक्योर फ्यूचर बनाना चाहती हैं। माही ने कहा- 'मैं एक सिंगल मदर हूं और मैं ही ये बात जानती हूं कि यहां पर मेरा पूरा समय कैसे गुजरता है। जय अक्सर मुझसे बाहर जाने और जिंदगी एंजॉय करने को कहता है। वो कहता है- तुम बाहर जाया करो, कहीं नहीं जाती हो। तुम सारा दिन तारा के लिए ही घर पर बैठी रहती हो। मेरी पूरी जिंदगी मेरी बच्ची के ही इर्द-गिर्द घूमती है।'

जज ने एलिमनी के लिए कहा था- माही विज

माही विज रोते हुए ये भी बताती हैं कि जब उनकी और जय की तलाक प्रोसिडिंग चल रही थी, तब जज ने उन्हें 4 बार जय भानुशाली से एलिमनी लेने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। माही कहती हैं कि उनका मानना है कि वो पैसे जय की मेहनत की कमाई हैं और वह अपने दम पर अपनी बेटी की परवरिश करना चाहती हैं। माही ने कहा- 'मैंने एक भी रुपया नहीं लिया एलिमनी में, फिर भी कभी किसी से पैसे नहीं मांगती, जय से भी नहीं। मुझे लगता है कि वो उसकी मेहनत की कमाई है। जज ने मुझसे चार बार एलिमनी लेने को कहा था, लेकिन मैंने इनकार कर दिया, क्योंकि मैंने देखा है कि उसने कितनी मेहनत से वो पैसे कमाए हैं।'

एलिमनी लेने से किया इनकार

जय भानुशाली ने कहा- 'ऐसा नहीं है कि जय ने कभी मुझे कुछ भी देने से इनकार किया है, मैं जानती हूं कि उसका पूरा लॉकर मेरे लिए खुला है, लेकिन फिर भी मेरा मन नहीं करता उससे पैसे लेने का। उसने ये पैसे कमाने के लिए बहुत मेहनत की है, वो सेट पर 16-16 घंटे काम करता है। ये उसकी मेहनत की कमाई है।' वहीं हाल ही में लवप्रीत कौर भी माही विज के साथ भावुक पल शेयर करती दिखीं, जहां उन्होंने कहा कि वह अपनी मां के लिए कुछ अच्छा करना चाहती हैं। लव ने अपने सपने के बारे में खुलकर बात की।

ये भी पढ़ेंः 'इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए', तड़के 4 बजे अनीता कंवल ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- संपन्न परिवार से आती हूं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।