1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: 'उतरन' फेम रश्मि देसाई की होगी घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री?

Bigg Boss 12: 'उतरन' फेम रश्मि देसाई की होगी घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री?

 Published : Oct 18, 2018 12:57 pm IST,  Updated : Oct 18, 2018 12:57 pm IST

'बिग बॉस 12' शुरू हुए एक महीना बीत गया है, लेकिन यह शो अभी तक दर्शकों को भारी मात्रा में खींच पाने में असफल रहा है। इसलिए मेकर्स शो में कुछ और लोगों को भेजना चाहते हैं, जिनमें किम शर्मा और उतरन फेम रश्मि देसाई का नाम सामने आ रहा है।

Rashami Desai - India TV Hindi
Rashami Desai Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 12' शुरू हुए एक महीना बीत गया है, लेकिन यह शो अभी तक दर्शकों को भारी मात्रा में खींच पाने में असफल रहा है। शो के मेकर्स ने 'रोडीज' फेम सुरभि राणा को बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री भेजा था, लेकिन उसका भी ज्यादा फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। इसलिए मेकर्स शो में कुछ और लोगों को भेजना चाहते हैं, जिनमें किम शर्मा और उतरन फेम रश्मि देसाई का नाम सामने आ रहा है।

रश्मि टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। वह 'उतरन', 'दिल से दिल तक' और 'झलक दिखला जा' का हिस्सा रह चुकी हैं।

रश्मि ने 'उतरन' के को-स्टार नंदिश संधू से शादी की थी, लेकिन उन्होंने बाद में तलाक ले लिया था। रश्मि का कहना था का नंदिश उनके साथ मार-पीट करते थे। हालांकि नंदिश ने इन आरोपों का खंडन किया था।

बाद में रश्मि का नाम 'अधूरी कहानी हमारी' के को स्टार लक्ष्य लालवानी और 'दिल से दिल तक' के को-स्टार सिद्धार्थ शुक्ला से भी जुड़ा था।

फिलहाल रश्मि के पास कोई शो नहीं है। हो सकता है वह 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने के लिए राजी हो जाएं।

अभी तक शो से रोशमी बनिक-कृति वर्मा की जोड़ी, निर्मल सिंह और नेहा पेंडसे आउट हो चुके हैं।

Also Read:

Bigg Boss 12: सलमान खान के शो में होगी किम शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री?

रणबीर कपूर संग न्यूयॉर्क में शॉपिंग पर गईं आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा के साथ भी बिताया समय

कंगना रनौत ने कहा- मैं नहीं चाहती मेरे बच्चों को मेरी जैसी जिंदगी जीनी पड़े

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन