नई दिल्ली: रणबीर कपूर पिछले कुछ समय से न्यूयॉर्क में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट कारगिल में 'कलंक' की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन शूटिंग खत्म होते ही वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ समय बिताने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गईं। न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए और शॉपिंग करते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Related Stories
तस्वीरों में दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर की तस्वीर शेयर की है और लिखा- शक्ति।
आपको बता दें कि आलिया ने न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा से भी मुलाकात की। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में प्रियंका ब्लू जींस, रेड टॉप और आलिया ब्लैक जींस, वाइट कुर्ते में नजर आ रही हैं।
ऋषि कपूर अपने किस बीमारी का इलाज करवाने गए हैं, इसका खुलासा तो अभी नहीं हुआ है, लेकिन उनके कैंसर की अफवाह उड़ चुकी है। न्यूयॉर्क में ही सोनाली बेंद्रे भी कैंसर का इलाज करवा रही हैं।
कुछ दिनों पहले सोनाली, उनके पति गोल्डी बहल, प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि और नीतू से मुलाकात की थी।
ऋषि कपूर, नीतू कपूर और रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।
Also Read:
B'dy Special: ढाबे में काम करते थे ओम पुरी, एक्टर नहीं ट्रेन ड्राइवर चाहते थे बनना
Bigg Boss 12: सलमान खान के शो में होगी किम शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री?
2 दिसंबर को होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी, पढ़िए पूरी खबर