1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: कटघरे में तीखे सवालों का सामना करेंगे दीपिका कक्कड़, श्रीसंत और सृष्टि रोड के घरवाले

Bigg Boss 12: कटघरे में तीखे सवालों का सामना करेंगे दीपिका कक्कड़, श्रीसंत और सृष्टि रोड के घरवाले

 Written By: Swati Pandey
 Published : Oct 21, 2018 02:44 pm IST,  Updated : Oct 21, 2018 02:44 pm IST

'बिग बॉस 12' वीकेंड का वार में दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम, श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी और सृष्टि रोड के मंगेतर मनीष नागदेव कटघरे में तीखे सवालों का जवाब देते और अपने करीबियों को बचाते हुए नजर आएंगे।

Shoaib Ibrahim- India TV Hindi
Shoaib Ibrahim Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 12' वीकेंड का वार में दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम, श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी और सृष्टि रोड के मंगेतर मनीष नागदेव कटघरे में तीखे सवालों का जवाब देते और अपने करीबियों को बचाते हुए नजर आएंगे।

दिबांग ने शोएब से पूछा कि दीपिका ने श्रीसंत को नॉमिनेट कर के उन्हें धोखा दिया, वह पीठ पीछे खेल जाती हैं। इस पर शोएब कहते हैं कि जितना मैं और मेरे परिवार वाले दीपिका को जानते हैं, वह ऐसी ही हैं। दिबांग कहते हैं कि एक तरह से यह धोखा हुआ कि सबकुछ छूट है, लेकिन मेरे आगे कोई नहीं बढ़ पाएगा। इस पर शोएब उनका बचाव करते हुए कहते हैं कि मैं ऐसा नहीं मानता। यह गेम है, यह धोखा नहीं है।

इसके बाद श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी, शोएब से कहती हैं कि दीपिका ने श्रीसंत के एलिमिनेशन के लिए जो कारण बताया, वह सही नहीं था। मैं बहुत हैरान हो गई। बिग बॉस ने उनका नाम लेने कहा था जिनका योगदान घर में कम रहा है, न कि उनका नाम लेने कहा था, जो घर जाना चाहते हैं।

सृष्टि के मंगेतर मनीष से दिबांग कहते हैं- कहीं न कहीं सृष्टि घर के बाकी कंटेस्टेंट से दब जाती हैं। सही वक्त पर अपनी आवाज बुलंद कर ही नहीं पाती हैं। एक तरह से वह ट्यूबलाइट हैं। इस पर मनीष कहते हैं कि ट्यूबलाइट कैसे हो गई सर। वह रिएक्ट करती हैं। उन्हें नहीं चाहिए कि फुटेज लेने के लिए चिल्लाया जाए। वह जानती हैं कि लोग फालतू में पंगे ले रहे हैं। इस पर दिबांग कहते हैं कि उन्होंने तब रिएक्ट किया, जब लोगों ने कहा।

इसके बाद कटघरे में भुवनेश्वरी कुमारी आती हैं। दिबांग उनसे पूछते हैं कि समझ नहीं आता कि श्रीसंत गेम खेलते-खेलते इमोशनल हो जाते हैं या इमोशनल होकर गेम खेलते हैं। भुवनेश्वरी कहती हैं कि जितना हम श्री को जानते हैं, हमें लगता है कि वह गेम खेल ही नहीं रहे हैं। फिर दिबांग ने पूछा कि दीपक के नाम पर जो उन्होंने थूका, क्या आप उसे सही मानती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि इस बात से दीपक हर्ट हुए।

Also Read:

यश चोपड़ा ने बनाई थी बिना इंटरवल और गाने वाली पहली फिल्म, 6 बार मिला था नेशनल अवॉर्ड

यौन शोषण का आरोप झेल रहे अनु मलिक को 'इंडियन आइडल 10' से हटाया गया

करण जौहर के जुड़वां बच्चों के बारे में क्या सिर्फ दीपिका पादुकोण जानती थीं?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन