1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी इलेक्ट्रिक कार, बच्चे और महिला की दर्दनाक मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी इलेक्ट्रिक कार, बच्चे और महिला की दर्दनाक मौत

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 21, 2026 03:20 pm IST,  Updated : Oct 21, 2026 03:52 pm IST

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण हादसे की खबर सामने आई है। एक विंडसर इलेक्ट्रिक कार पादरा के पास खड़ी ट्रक में घुस गई। हादसे में कार में सवार बच्चे और महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

vadodara Delhi-Mumbai Expressway accident- India TV Hindi
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर दर्दनाक हादसा। Image Source : REPORTER

गुजरात में वडोदरा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पादरा के नजदीक एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दो दिनों से सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे तेज रफ्तार विंडसर इलेक्ट्रिक कार जा घुसी। हादसे के समय कार में छोटे बच्चों सहित छह से सात लोग सवार होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

क्या है पूरा मामला?

प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर पादरा के पास दो दिनों से बंद पड़ी ट्रक के पीछे विंडसर इलेक्ट्रिक कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। इस दुर्घटना में एक बच्चे और एक महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दो दिनों से सड़क पर खड़ी ट्रक के कारण हुए इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की जरूरत को उजागर किया है। फिलहाल, दुर्घटना से जुड़े अन्य विवरणों की प्रतीक्षा है। (रिपोर्ट: सत्यम नेवाकर)

भरूच में भी हुआ था हादसा

आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात के भरूच के सायखा GIDC में बॉयलर ब्लास्ट से हड़कंप मच गया था। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होने की खबर है, जबकि तीन अन्य लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन लोगों के घायल होने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, फार्मा  कंपनी में हाइड्रोजन रसायन की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान बॉयलर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद केमिकलयुक्त धुआं आसपास के इलाके में फैल गया, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें- वडोदरा में निलेश वंजारा हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; 30 लाख रुपये और बंगला देने की मिली थी 'सुपारी'

सूरत में शख्स ने मां और छोटे भाई की चाकू गोदकर की हत्या, किराये की आय को लेकर था विवाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।