आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार, 22 अक्टूबर को मुंबई मे आयोजित की गई, जिसमें सलमान खान से लेकर रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और करीना कपूर खान जैसे सेलिब्रिटी पहुंचे। सुपरस्टार सलमान खान ने स्वैग में इवेंट में एंट्री ली और हर बार की तरह इस बार भी लाइमलाइट लूट ली। 27 अक्टूबर से अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड्स की शुरुआत होगी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचने वाले हैं। इस बीच गुरुवार को मुंबई में आयोजित हुए आईफा के प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर एक-दूसरे से मिलते नजर आ रहे हैं। इवेंट में दोनों को देखकर एक बार फिर फैंस को 'जब वी मेट' के गीत और आदित्य याद आ गए।
आईफा इवेंट में मिले शाहिद कपूर और करीना कपूर खान
इवेंट में करीना कपूर ऑल ब्लैक आउटफिट पहनकर पहुंची थीं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक से उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वहीं शाहिद कपूर व्हाइट सूट पहने इस इवेंट में शामिल हुए और जैसे ही उन्होंने करीना को देखा, उनसे मिलने पहुंचे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहिद और करीना ने एक-दूसरे को गले लगाकर ग्रीट किया। लंबे समय बाद फिर दोनों को इस तरह मिलते देखकर इनके फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
करीना कपूर और शाहिद कपूर की इस मुलाकात के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो ज्यादातर लोग खुश नजर आए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'परफेक्ट पेयर, दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।' वहीं एक ने लिखा- 'मेरे फेवरेट गीत और आदित्य, काश हम इन्हें फिर स्क्रीन पर साथ देख पाते।' एक और लिखता है- 'मैं इस पल का इंतजार कर रही थी, मेरे फेवरेट बेबो और शाहिद फॉरएवर।' एक ने लिखा - 'दोनों एक-दूसरे के साथ कितने अच्छे लगते हैं। इन्हें देखते ही इमोशनल हो जाती हूं।'
आईफा इवेंट में सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित आईफा (IIFA) प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। हालांकि, इस इवेंट का सबसे खास पल तब देखने को मिला, जब सुपरस्टार से मिलने एक नन्ही बच्ची पहुंची और उन्हें गले लगा लिया। बच्ची अपने साथ सलमान खान का पोस्टर भी लेकर आई थी। सलमान ने भी उसे निराश नहीं किया और प्यार से उसका अभिवादन किया। इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः वीकेंड की प्लानिंग कर लें! आज OTT पर रिलीज हो रहीं 9 नई फिल्में और सीरीज, मिलेगा क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी का फुल डोज