1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: सौरभ पटेल हुए घर से बाहर, कहा- उर्वशी को एलिमिनेट होना चाहिए था

Bigg Boss 12: सौरभ पटेल हुए घर से बाहर, कहा- उर्वशी को एलिमिनेट होना चाहिए था

 Published : Oct 22, 2018 10:25 am IST,  Updated : Oct 22, 2018 10:26 am IST

'बिग बॉस 12' से रविवार को सौरभ पटेल आउट हो गए। उनके साथ नॉमिनेशन में करणवीर बोहरा, सृष्टि रोड, जसलीन मथारू, उर्वशी, सबा खान थे। 'बिग बॉस' से बाहर आकर सौरभ का कहना है कि उनकी जगह उर्वशी को एलिमिनेट होना चाहिए था।

Saurabh Patel- India TV Hindi
Saurabh Patel Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 12' से रविवार को सौरभ पटेल आउट हो गए। उनके साथ नॉमिनेशन में करणवीर बोहरा, सृष्टि रोड, जसलीन मथारू, उर्वशी, सबा खान थे। 'बिग बॉस' से बाहर आकर सौरभ का कहना है कि उनकी जगह उर्वशी को एलिमिनेट होना चाहिए था।

सौरभ ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा- ''मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि घर में मेरी यात्रा बहुत जल्दी खत्म हो गई। मुझे लगता है कि उर्वशी को जाना चाहिए था, मुझे नहीं। कम से कम मेरे विचार होते हैं, जिनके लिए मैं खड़ा होता हूं। उर्वशी का अपना कोई नजरिया नहीं होता। वह बहुत जल्दी दूसरों की बातों से प्रभावित हो जाती हैं।''

सौरभ ने 'बिग बॉस' के घर में जाते वक्त बताया था कि वह किसान हैं, लेकिन घर में जाने के बाद ऐसी खबरें आई कि वह कास्टिंग डायरेक्टर हैं। इस बात पर भी सौरभ ने अब रिएक्ट किया है।

उन्होंने कहा- ''मुझे नहीं पता, आप किस बारे में पूछ रहे हैं? मैं अभी घर से बाहर आया हूं। पहले मैं पढ़ूंगा और उसके बाद ही रिएक्ट कर पाऊंगा। मैं किसान हूं और यही मेरी सच्चाई है। मैंने कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर कभी काम नहीं किया है और अपना नाम भी नहीं बदला है। मैं हमेशा से सौरभ हूं। जो ऑडिय-वीडियो आपने पहले एपिसोड में देखा, वो पूरी तरह से सच है और अब मैं बाहर आ गया हूं तो मैं कुछ और वीडियो शेयर करने की कोशिश करूंगा।''

भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- ''खेती करना मेरे लिए हमेशा अहम रहेगा और मैं इसे और बढ़ाना चाहूंगा, लेकिन हां, मैं हमेशा से एक्टर बनना चाहता था इसलिए अगर कोई अच्छा ऑफर आया तो मैं जरूर करूंगा।''

Also Read:

Happy Birthday: बॉलीवुड के इस खान से शादी करना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14-15 नवंबर को लेंगे सात फेरे

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में होंगे 4 ग्रैंड फंक्शन, सिर्फ 30 मेहमानों को न्योता?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन