1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: बॉलीवुड के इस खान से शादी करना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा

Happy Birthday: बॉलीवुड के इस खान से शादी करना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा

 Published : Oct 22, 2018 09:00 am IST,  Updated : Oct 22, 2018 09:08 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 30 वां बर्थ डे मना रही हैं। फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली परिणीति अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉलीवुड में 8 साल पूरे कर लिये हैं।

परिणीति चोपड़ा- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 30 वां बर्थ डे मना रही हैं। फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली परिणीति अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉलीवुड में 8 साल पूरे कर लिये हैं। फिल्म इश्कजादे में अर्जुन कपूर के साथ धाकड़ अवतार में परीणीति को लोगों ने काफी पसंद किया था। एक तरफ परीणीति ने अपनी पहली फिल्म में इतनी चुलबुली लड़की का रोल किया वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर के साथ आई मूवी इश्कजाते में एक सीरियस रोल ने लोगों को हैरान कर दिया। दोनों ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। सिर्फ इतना ही नहीं परिणीति अक्सर ही अपने चुलबुले अंदाज को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन चुलबुली दिखने वाली इस अभिनेत्री को करियर में मिली बड़ी उपलब्धि और सक्सेस स्टोरी के बारे में शायद ही आप जानते होंगे। साथ ही साथ परिणीति के बर्थ थे आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ खास राज।

बीते सालों में परी के अफेयर्स और रिलेशनशिप्स को लेकर जो भी कहा या सुना गया हो, मगर एक चीज बिलकुल नहीं बदली। वो है परी का सैफ अली खान के लिए प्यार। जानकर कई लोगों को है रानी हो सकती है, लेकिन परिणीति चोपड़ा सैफ अली खान को लेकर काफी क्रेजी हैं। उन्हें ना सिर्फ उन पर क्रश है, बल्कि वो मौका मिलने पर सैफ से शादी तक करने को तैयार हैं। ये बात उन्होंने करीना कपूर को भी बताई है।

परिणीति बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ट्रिपल हॉनर्स करने के बाद साल 2009 में मैनचेस्टर से इंडिया लौटी. विदेश में परिणीति बतौर इन्वेस्टमेंट मैनेजर काम कर रही थीं। परिणीति ने 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण भारत आना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने भारत आकर यश राज फिल्म्स में काम किया।

लाखों लड़कियों की तरह परिणीति चोपड़ा को अभिनेता सैफ अली खान बेहद पसंद हैं। नेहा धूपिया को दिए इंटरव्यू में परिणीति मे बताया था कि वो लेज़ के पैकेट जमा करती थीं क्योंकि उनपर सैफ की तस्वीर बनी होती थीं। सैफ को लेकर परिणीति पर जुनून सवार था। परिणीति मे बताया जब भी वो कभी सैफ या करीना से मिलती हैं तो वो बस इसी बारे में बात करती है कि सैफ को लेकर वो कितनी जूनूनी थीं।

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा कभी हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं बल्कि साल 2009 में आई आर्थिक मंदी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला लिया। परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा से ही काफी धुरंधर रही हैं। 12 वीं में उन्होने पूरे देश में टॉप किया था। इस बड़ी उपलब्धि के लिए उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया था। हाल ही में परिणीति की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड रिलीज हुई है जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन