भारत में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के मामले में नंबर 1 में रहीं एवेंजर्स एंडगेम, दूसरे पायदान में रही 'उरी'
भारत में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के मामले में नंबर 1 में रहीं एवेंजर्स एंडगेम, दूसरे पायदान में रही 'उरी'
IANS
Published : Dec 31, 2019 02:01 pm IST, Updated : Dec 31, 2019 02:02 pm IST
मशहूर ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमाईशो के द्वारा टिकट बिक्री के आंकड़े जारी किए गए। साल
Avengers Endgame abd Uri The Surgical Strike
मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' ऑनलाइन टिकट बिक्री के मामले में इस साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली फिल्म रही। रूसो ब्रदर्स, जो और एंथनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह फिल्म भारत में अप्रैल के महीने में रिलीज हुई थी।
मशहूर ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमाईशो के द्वारा टिकट बिक्री के आंकड़े जारी किए गए। साल 2019 में बुकमाईशो ने विभिन्न भाषाओं में 1880 से अधिक फिल्मों की मेजबानी की और 8.6 मिलियन से अधिक यानी लगभग 86 लाख टिकटों की बिक्री के साथ 'एवेंजर्स एंडगेम' सबसे ज्यादा बिकने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई।
इस क्रम में दूसरे पायदान पर विक्की कौशल की फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' है, बुकमाईशो प्लेटफॉर्म पर जिसकी टिकट की बिक्री 5.7 मिलियन से अधिक यानी लगभग 57 लाख रही है।