1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता के साथ गोवा में सेलिब्रेट कर रही हैं न्यू ईयर, देखें तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता के साथ गोवा में सेलिब्रेट कर रही हैं न्यू ईयर, देखें तस्वीरें

 Published : Dec 31, 2019 07:07 am IST,  Updated : Dec 31, 2019 07:10 am IST

मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता और कुछ खास दोस्तों के साथ गोवा में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही हैं। देखें तस्वीरें।

malaika arora , amrita, new year 2020- India TV Hindi
malaika arora with amrita Image Source : INSTRAGRAM

जहां एक ओर बॉलीवुड सितारे अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए विदेश की ओर रुख कर रहे है। वहीं मलाइका अरोड़ा ने गोवा को अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए चुना। मलाइका अपना बहन अमृता अरोड़ा और कुछ दोस्तों के साथ गोवा में पार्टी करती हुई नजर आईं। जिसकी तस्वीर अमृता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील के अलावा अन्य दोस्तों के साथ न्यू ईयर के लिए गोवा को चुना। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह पार्टी मूड में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

अमृता ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करके कैप्शन दिया, 'गोवा टाइम्स'

Watch: वरुण धवन ने बर्फ पर स्केटिंग करते हुए की रैपिंग, फैंस ने दी संभलने की सलाह

तस्वीर में मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की ब्रालेट के साथ मैटेलिक पैंट पहना हुआ है। जिसके साथ उन्होंने अमेरिकल हैडगियर लगाया हुआ है। इस लुक में मलाइका काफी हॉट नजर आ रही हैं। 

करीना कपूर खान से लेकर कंगना रनौत तक, जानिए कौन-कहां सेलिब्रेट करेगा न्यू ईयर 2020

वहीं अमृता के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर के टॉप के साथ डेनिम डॉट पैंट पहना हुआ है। 

वैसे तो मलाइका जानती है कि कब किस लुक में छा जाना है। फिर चाहे वो जिम लुक हो या फिर रेड कारपेट लुक। वहीं दूसरी ओर मलाइका बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन