1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: वरुण धवन ने बर्फ पर स्केटिंग करते हुए की रैपिंग, फैंस ने दी संभलने की सलाह

Watch: वरुण धवन ने बर्फ पर स्केटिंग करते हुए की रैपिंग, फैंस ने दी संभलने की सलाह

 Written By: IANS
 Published : Dec 30, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 06:41 pm IST

वीडियो देखने के बाद जहां कुछ प्रशंसक वरुण धवन की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें संभलने के लिए कह रहे हैं, क्योंकि वीडियो के अंत में वरुण लड़खड़ाते दिखते हैं।

Varun Dhawan- India TV Hindi
वरुण धवन इन दिनों स्विट्जरलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने सोमवार को एक 26 सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वह आइस-स्कैटिंग करते हुए रैपिंग कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद जहां कुछ प्रशंसक उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें संभलने के लिए कह रहे हैं, क्योंकि वीडियो के अंत में वरुण लड़खड़ाते दिखते हैं।

वरुण ने वीडियो पोस्ट करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, "रैप और आइस स्कैट। आप इसे अंत तक देखें, ताकि आपको पता चल सके कि आपको ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए।"

करीना कपूर खान से लेकर कंगना रनौत तक, जानिए कौन-कहां सेलिब्रेट करेगा न्यू ईयर 2020

वीडियो को 6000 बार देखा गया है, जबकि उसे 98 बार रीट्वीट और 1.1 हजार लाइक्स मिले हैं। वीडियो देखने के बाद एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, "अवार्ड जिताने वाली परफॉर्मेस।"

अन्य ने लिखा, "आप ऐसे क्यों हो? मैंने इसे पूरा देखा।" वहीं एक ने लिखा, "लग गई ना?"

बता दें कि वरुण इन दिनों स्विट्जरलैंड में गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर भी वहीं पर हैं। अनुष्का और करिश्मा ने वरुण के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन अगले साल सारा अली खान के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आएंगे। इसका निर्देशन उनके पिता डेविड धवन कर रहे हैं, जिन्होंने गोविंदा और करिश्मा कपूर के साथ 'कुली नंबर 1' बनाई थी। इसके अलावा वो श्रद्धा कपूर के साथ 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में भी दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन