1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्विट्जरलैंड में करीना कपूर और करिश्मा से अचानक मिल गए वरुण धवन, देखें ये लेटेस्ट फोटो

स्विट्जरलैंड में करीना कपूर और करिश्मा से अचानक मिल गए वरुण धवन, देखें ये लेटेस्ट फोटो

 Published : Dec 28, 2019 07:58 pm IST,  Updated : Dec 28, 2019 08:00 pm IST

वरुण अगले साल सारा अली खान के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आएंगे। वहीं, करीना कपूर की हालिया रिलीज हुई मूवी 'गुड न्यूज' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Kareena Karisma bump into Varun Dhawan - India TV Hindi
स्विट्जरलैंड में करीना कपूर और करिश्मा से अचानक मिल गए वरुण धवन Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों स्विट्जरलैंड में पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर और बहन करिश्मा के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। सभी 25 दिसंबर को ही हॉलिडे मनाने निकल गए और न्यू ईयर भी वहीं पर सेलिब्रेट करेंगे, लेकिन इस बीच करीना और करिश्मा की मुलाकात अचानक वरुण धवन से हो गई। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर वरुण के साथ फोटो शेयर की है।

करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'देखो, हमारी किससे मुलाकात हुई #holidayseason #snowydays' इस फोटो में तीनों स्टार्स विंटर आउटफिट में कूल लुक में नज़र आ रहे हैं।

'नागिन' पर सीरियल नहीं, बल्कि फिल्म बनाना चाहती थीं एकता कपूर, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा को दिया था ऑफर

वहीं, वरुण धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटो शेयर की है, जिसमें वो एक डॉग के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण अगले साल सारा अली खान के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आएंगे। वहीं, करीना कपूर की हालिया रिलीज हुई मूवी 'गुड न्यूज' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसमें अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन