1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Good Newwz Box Office Collection:अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Good Newwz Box Office Collection:अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Dec 28, 2019 07:49 am IST,  Updated : Dec 28, 2019 11:55 am IST

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गुड न्यूज' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

Good Newwz Box Office Collection day 1 - India TV Hindi
गुड न्यूज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म गुड न्यूज रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म को क्रिटिक के साथ दर्शकों के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं। न्यू ईयर के मौके पर रिलीज हुई गुड न्यूज के बिजनेस को इसका फायदा मिलेगा। गुड न्यूज का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके गुड न्यूज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। गुड न्यूज ने पहले दिन 17.56 करोड़ का बिजनेस किया है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, यूपी और ईस्ट पंजाब में यह फिल्म ऑडियन्स की पहली पसंद है।

गुड न्यूज को राज मेहता ने डायरेक्ट और धर्मा प्रोडक्शन ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी दो कपल्स के इर्द-गिर्द घूमती है आईवीएफ के लिए एक ही समय एक ही हॉस्पिटल में जाते हैं।

फिल्म के ट्रेलर ने ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। वहीं फिल्म के गाने और स्टारकास्ट आपको थिएटर ले ही जाएगी। गुड न्यूज के रिलीज होने से बीते हफ्ते रिलीज हुए फिल्म दबंग 3 के बिजनेस पर असर पड़ेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन