1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान खास दोस्त संग केरल में मना रही हैं छुट्टियां, दोनों ने रीक्रिएट किए पुराने पोज़

सारा अली खान खास दोस्त संग केरल में मना रही हैं छुट्टियां, दोनों ने रीक्रिएट किए पुराने पोज़

 Published : Dec 28, 2019 09:17 am IST,  Updated : Dec 28, 2019 10:21 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान केरल में अपनी बेस्ट फ्रेंड संग छुट्टियां मना रही हैं।

सारा अली खान - India TV Hindi
सारा अली खान 

मुंबई: 'सिंबा' एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रही हैं। 'कुली नंबर 1' की स्टार सारा अली खान ने इस साल की शूटिंग रैप कर ली है और क्रिसमस के मौके पर अपनी फ्रेंड के साथ केरल में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों लेडीज ने खूब मस्ती की।

सारा अली खान के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में वो और उनकी दोस्त अपने पोज रीक्रिएट करती दिखीं, लेकिन इस बार वो सारे पोज पूल के अंदर करती दिखीं। देखिए सारा अली खान और उनकी दोस्त की खूबसूरत तस्वीरें-

इससे पहले सारा ने छुट्टियों की कुछ और तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ पूल में बिकिनी पहनकर चिल करती दिख रही थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान अगले साल कार्तिक आर्यन के साथ 'आज कल' फिल्म में नज़र आएंगी। ये दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की फिल्म 'लव आज कल' का सीक्वल होगा। इसके अलावा सारा 'कुली नंबर 1' के रीमेक में वरुण धवन के संग भी दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन