1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' से 'राधे' के क्लैश पर बोले सलमान खान- 'दोनों की फिल्म चलनी चाहिए'

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' से 'राधे' के क्लैश पर बोले सलमान खान- 'दोनों की फिल्म चलनी चाहिए'

 Published : Dec 27, 2019 09:21 pm IST,  Updated : Dec 27, 2019 09:36 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'राधे' और अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' अगले साल ईद पर एक साथ रिलीज होगी।

salman khan radhe akshay kumar laxmi bomb- India TV Hindi
सलमान की 'राधे' और अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' अगले साल ईद पर एक साथ रिलीज होगी।

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 54वां बर्थडे धूमधाम से मनाया। उनकी बहन अर्पिता खान ने बेटी आयत को इसी दिन जन्म देकर दबंग खान के जन्मदिन को और भी खास बना दिया। सलमान ने आज सुबह जगते ही सबसे पहले अपनी भांजी की तस्वीर देखी। इस मौके पर उन्होंने 'दंबग 3' की ओपनिंग को लेकर भी खुशी जाहिर की है। साथ ही अगले साल ईद पर अक्षय कुमार की फिल्म के साथ होने वाले क्लैश के बारे में भी जिक्र किया।

सबसे पहले तो सलमान खान ने अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'गुड न्यूज' की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये अच्छी मूवी है और अक्षय की फिल्म चलनी चाहिए। 

फैंस से बर्थडे विशेज लेने बालकनी पर आए सलमान खान, पब्लिक हुई आउट ऑफ कंट्रोल

इसके बाद सलमान ने अक्षय कुमार की फिल्म के साथ होने वाले क्लैश को लेकर कहा, 'ईद पर हम दोनों वापस आ रहे हैं और दोनों की फिल्म चलनी चाहिए।'

'राधे' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' में होगा क्लैश

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' अगले साल ईद पर यानि 22 मई 2020 को रिलीज हो रही है। राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस मूवी में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी नज़र आएंगी। 

वहीं, सलमान खान की फिल्म 'राधे' भी इसी दिन रिलीज होगी। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित इस मूवी में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री नज़र आएंगे। 

इसके अलावा सलमान खान 'दबंग 3' की ओपनिंग से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि CAA प्रोटेस्ट के बावजूद उनकी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। बता दें कि 'दबंग 3' 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप ने अहम भूमिका निभाई है। 

इनपुट: जोइता मित्रा सुवर्णा

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन