1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्विट्जरलैंड में पति सैफ और बेटे तैमूर संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं करीना कपूर, करिश्मा ने शेयर की फोटो

स्विट्जरलैंड में पति सैफ और बेटे तैमूर संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं करीना कपूर, करिश्मा ने शेयर की फोटो

 Published : Dec 27, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Dec 27, 2019 07:05 pm IST

 'गुड न्यूज' में करीना के अलावा अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने भी अहम भूमिका निभाई है।

kareena kapoor vacation pics with family- India TV Hindi
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर और करिश्मा कपूर स्विट्जरलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों स्विट्जलैंड में पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर और बहन करिश्मा कपूर के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें सभी बर्फबारी का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

करीना की फिल्म 'गुड न्यूज' आज रिलीज हो गई, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर करीना परिवार के साथ 25 दिसंबर को ही स्विट्जरलैंड रवाना हो गई थीं। सभी वहीं पर ही न्यू ईयर भी सेलिब्रेट करेंगे।

आलिया भट्ट ने शुरू की संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग, शेयर की ये फोटो

इन फोटोज में करीना और सैफ बर्फबारी का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, तैमूर बर्फ पर चलने वाली गाड़ी पर बैठे नज़र आ रहे हैं।

Kareena Kapoor Vacation Pics
Kareena Kapoor Vacation Pics

Kareena Kapoor Vacation Pics
Kareena Kapoor Vacation Pics

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'गुड न्यूज' में करीना के अलावा अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि 'बत्रा' सरनेम के दो दंपति एक निजी क्लिनिक को बच्चा पैदा करने के लिए आईवीएफ सहायता के लिए चुनते हैं।

हालांकि, क्लिनिक गलती से शुक्राणुओं को बदल देता है, जिससे समस्या पैदा हो जाती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन