1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने नाटक 'यूरिपाइड्स मेडिया' को लेकर किया ये पोस्ट

आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने नाटक 'यूरिपाइड्स मेडिया' को लेकर किया ये पोस्ट

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Dec 27, 2019 07:31 pm IST,  Updated : Dec 27, 2019 07:31 pm IST

आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में 'यूरिपिड्स मेडिया' नाम के नाटक के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की है।

आमिर खान की बेटी इरा...- India TV Hindi
आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने नाटक 'यूरिपाइड्स मेडिया' को लेकर किया ये पोस्ट

मुंबई: आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में 'यूरिपिड्स मेडिया' नाम के नाटक के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की है। इरा खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हालिया पोस्ट में, एंट्रॉपी डिजिटल के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने यह नाटक प्रस्तुत किया है। युवा निर्देशक ने एक पोस्ट साझा किया है-

हाल ही में, आमिर खान अपनी बेटी का प्ले देखने के लिए अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के बीच बैंगलोर पहुंचे थे। इरा केवल 22 वर्ष की हैं और उन्होंने मेडिया के साथ एक निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की है जिसे मुंबई और बैंगलोर में भी विभिन्न सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया है। प्ले के लिए थिएटर में हॉउसफुल का नज़ारा देखने मिला और दर्शकों व आलोचकों से समान रूप से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।

एन्ट्रॉपी एक पूर्ण-सेवा डिजिटल मार्केटिंग और इमेजिंग एजेंसी है जो मनोरंजन और पॉप कल्चर में माहिर है। एन्ट्रापी द्वारा डिजिटल रूप से भारत की सबसे बड़ी हस्तियों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को मैनेज किया जाता है। एंट्रॉपी क्लाइंट्स की पहुंच सोशल मीडिया पर अद्भुत 422 मिलियन है। विज्ञापन और रचनात्मक पेशेवरों की एक युवा टीम के माध्यम से, एन्ट्रॉपी डिजिटल वर्जन 2.0 की सदस्यता का आनंद लेता है। संचार और इमेजिंग के कारोबार में अग्रणी नामों में से एक प्रभात चौधरी, इस पहल के मुख्या है।

'यूरिपाइड्स मेडिया' ईरा खान द्वारा निर्देशित और एंट्रॉपी डिजिटल द्वारा प्रस्तुत है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन