1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने से 18 साल बडे लड़के को डेट कर रही हैं आनंदी

अपने से 18 साल बडे लड़के को डेट कर रही हैं आनंदी

धारावाहिक 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अविका गौर इन दिनों खुद से उम्र में 18 साल बड़े लड़के को डेट कर रही हैं।

avika- India TV Hindi
avika

नई दिल्ली: कलर्स चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी के किरदार से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री अविका गौर इन दिनों अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले काफी दिनों से खबर आ रही हैं कि अविका इन दिनों अपने से 18 साल बड़े अभिनेता के साथ रियल लाइफ में डेट कर रही हैं। हालांकि उनके फैंस के लिए इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन खबरों की मानें तो अविका इन दिनों अपने 'ससुराल सिमर का' के सह-अभिनेता मनीष रायसिंघनी को डेट कर रही हैं। सीरियल में इन दोनों की जोड़ी का काफी सराहा जा रहा है अब रियल लाइफ में भी ये दोनों एक दूसरे के साथ ही वक्त बिताते हुए देखे जाते हैं।

इसे भी पढ़े:- क्यों Daily Soap में जाने से कतराते हैं करण जौहर'

खबरो के अनुसार शूटिंग के दौरान ही इन दिनों अविका और मनीष के बीच नजदीकियां कुछ ज्यादा ही बढ़ने लगी हैं। दोनों को शूट खत्म होने के बाद भी एक दूसरे क साथ ही देखा जाता है। हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी अभी अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की है। लेकिन जो भी इन दिनों इन्हें साथ देख रहा है वह यही कह रहा है कि जो खूबसूरती इनके रिश्ते में सीरियल के दौरान दिखती है वहीं ऑफ स्क्रीन भी दिखने को मिलती है।

अविका और मनीष कलर्स चैनल के धारावाहिक ससुराल सिमर का में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अविका अभी केवल 18 साल की हैं जबकि मनीष 36 साल के हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News