1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों Daily Soap में जाने से कतराते हैं करण जौहर'

क्यों Daily Soap में जाने से कतराते हैं करण जौहर'

 Written By: IANS
 Published : Jul 09, 2015 05:09 pm IST,  Updated : Jul 09, 2015 05:11 pm IST

मुंबईः फिल्मकार करण जौहर हरफनमौला हैं। वह फिल्में बनाते हैं। अदाकारी करते हैं। रिलियटी शो में बतौर निणार्यक और चैट शो में बतौर सूत्रधार नजर आते हैं, लेकिन वह धारावाहिकों से जुड़ने को कतई तैयार

करण जौहर की...- India TV Hindi
करण जौहर की धारावाहिकों को साफ-साफ 'ना'

मुंबईः फिल्मकार करण जौहर हरफनमौला हैं। वह फिल्में बनाते हैं। अदाकारी करते हैं। रिलियटी शो में बतौर निणार्यक और चैट शो में बतौर सूत्रधार नजर आते हैं, लेकिन वह धारावाहिकों से जुड़ने को कतई तैयार नहीं हैं।

करण वायकॉम18 के दो नए इंग्लिश मनोरंजन चैनल 'कलर्स इनफिनिटी' और 'कलर्स इनफिनिटी एचडी' के सह-संरक्षक हैं। उन्होंने यहां कहा, "मैं धारावाहिकों से नहीं जुडूंगा।"

अनुराग कश्यप निर्देशित 'बांबे वेल्वेट' में बतौर खलनायक नजर आए करण ने कहा, "मुझे मालूम है कि मैं सब कुछ करना चाहता हूं, लेकिन अभी धारावाहिक का हिस्सा बनना शायद कुछ ज्यादा हो जाएगा। रियलिटी शो का निर्णायक होना या टॉक शो का एंकर होना ठीक है, क्योंकि वे सप्ताह में एक या दो बार आते हैं, लेकिन धारावाहिक? बिल्कुल नहीं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन