जॉब-बिजनेस में किस्मत नहीं दे रही साथ? फेंगशुई के उपाय खोलेंगे सफलता के रास्ते, घर और ऑफिस में करें ये छोटे बदलाव
जॉब-बिजनेस में किस्मत नहीं दे रही साथ? फेंगशुई के उपाय खोलेंगे सफलता के रास्ते, घर और ऑफिस में करें ये छोटे बदलाव
Feng Shui Remedies: हर व्यक्ति अपने करियर और कारोबार में सफलता और बड़ी उपलब्धि पाना चाहता है, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद मनचाहे परिणाम नहीं मिलते। मान्यता है कि फेंगशुई के कुछ आसान उपायों से नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिल सकती हैं। जानें ऐसे ही कुछ खास उपायों के बारे में।
Published : Jun 13, 2026 09:55 am IST, Updated : Jun 13, 2026 09:55 am IST
1/6Image Source : magnific
हर व्यक्ति अपने करियर और कारोबार में सफलता और बड़ी उपलब्धि पाना चाहता है, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद मनचाहे परिणाम नहीं मिलते। फेंगशुई, जो एक प्राचीन चीनी वास्तु पद्धति है, सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और जीवन में संतुलन बनाने पर जोर देती है।
2/6Image Source : magnific
मान्यता है कि फेंगशुई के कुछ आसान उपाय अपनाकर नौकरी, व्यवसाय और आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास उपायों के बारे में।
3/6Image Source : magnific
फेंगशुई में उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा को जल तत्व की दिशा माना गया है। इस दिशा को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना शुभ माना जाता है। आर्थिक समृद्धि के लिए इस दिशा में एक्वेरियम रखा जा सकता है। खासतौर पर गोल्डफिश को सौभाग्य और धन आकर्षित करने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर और व्यवसाय में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलती है।
4/6Image Source : magnific
फेंगशुई में दिशाओं का विशेष महत्व बताया है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा को लकड़ी तत्व से जुड़ा माना जाता है। इस दिशा में पौधे लगाने से घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माना जाता है कि इससे तरक्की के अवसर बढ़ते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। पौधों की हरियाली वातावरण को भी सकारात्मक बनाने में मदद करती है।
5/6Image Source : magnific
फेंगशुई में ड्रैगन फेस वाले कछुए को सफलता और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रखने से करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी यह शुभ माना जाता है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति के रास्ते खुलने की बात कही जाती है।
6/6Image Source : pexels
फेंगशुई के अनुसार कार्यस्थल पर बैठने की दिशा व्यक्ति की सफलता को प्रभावित कर सकती है। कोशिश करें कि आपकी सीट ऐसी जगह हो जहां प्राकृतिक रोशनी और खुलापन हो। खिड़की के पास बैठना शुभ माना जाता है। इसके अलावा करियर में प्रगति और नए अवसरों के लिए ऑफिस टेबल की दक्षिण दिशा में पानी के जहाज की तस्वीर रखना लाभकारी माना जाता है।