1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'सभी के लिए खुल जाएगा होर्मुज', ट्रंप ने ईरान से समझौते को लेकर दिया बड़ा बयान; जानें क्या बोले

'सभी के लिए खुल जाएगा होर्मुज', ट्रंप ने ईरान से समझौते को लेकर दिया बड़ा बयान; जानें क्या बोले

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jun 13, 2026 11:00 pm IST,  Updated : Jun 13, 2026 11:44 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि ईरान के साथ समझौते पर कल (रविवार को) हस्ताक्षर होने वाले हैं, और हस्ताक्षर होते ही होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुल जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप।- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप। Image Source : AP/FILE

अमेरिका और ईरान के बीच काफी दिनों से तनाव जारी है। फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर बातचीत चल रही है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर कहा है कि ईरान के साथ जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह समझौता होते ही होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुल जाएगा। ट्रंप ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है, तो हमारे पास अंतिम विकल्प है, जिसका उपयोग शायद फिर कभी न करना पड़े!

"ओबामा के समझौते से विपरित है हमारा समझौता"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "बराक हुसैन ओबामा का ईरान के साथ समझौता, JCPOA, परमाणु हथियार हासिल करने का एक आसान, सुंदर और सुगम रास्ता था, जो ईरान को छह साल पहले ही मिल गया होता और उसने इसका इस्तेमाल बहुत पहले ही कर लिया होता। ईरान के साथ मेरा समझौता ठीक इसके विपरीत है- परमाणु हथियार न बनने देने वाली दीवार! वास्तव में, अब वे परमाणु हथियार नहीं चाहते हैं, और न ही वे इसे खरीद, विकास या किसी अन्य माध्यम से हासिल करेंगे।"

"सभी के लिए खुल जाएगा होर्मुज स्ट्रेट"

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "ईरान के साथ समझौते पर कल (रविवार को) हस्ताक्षर होने वाले हैं, और हस्ताक्षर होते ही होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुल जाएगा। ईरान के साथ हमारे संबंध पिछली सरकारों के संबंधों से कहीं अधिक भिन्न और बेहतर हैं। ओबामा द्वारा उन्हें दिए गए सैकड़ों अरब डॉलर के भुगतान के विपरीत, जिसमें 1.7 अरब डॉलर नकद भी शामिल हैं, इस बार पैसों का कोई लेन-देन नहीं होगा। उचित समय आने पर, जब सब कुछ शांत हो जाएगा, हम अपने शानदार बी-2 बमवर्षक विमानों और उनके कुशल पायलटों की बदौलत शक्तिशाली धंसे हुए ग्रेनाइट पहाड़ों के नीचे दबे न्यूक्लियर डस्ट को निकालेंगे और उसे नष्ट कर देंगे, चाहे वह ईरान में हो या संयुक्त राज्य अमेरिका में।"

"हमारे पास अंतिम विकल्प भी है"

ट्रंप ने कहा, "हम ईरान और पूरे मिडिल-ईस्ट के साथ भविष्य में भी सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। आशा है कि यह प्रक्रिया शीघ्र, सरल और सुचारू रूप से संपन्न होगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो हमारे पास अंतिम विकल्प है, जिसका उपयोग शायद फिर कभी न करना पड़े!"

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किया पोस्ट।
Image Source : TRUTHSOCIAL/REALDONALDTRUMPट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किया पोस्ट।

ईरान ने तय तारीख के दावों को किया खारिज 

बता दें कि एक तरफ ट्रंप ने भी समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किए जाने की बात कह दी है, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आ रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmaeil Baghaei ने एक बयान में कहा कि इस्लामाबाद मेमोरेंडम पर आने वाले दिनों में साइन होने की संभावना से मना नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी तय तारीख को लेकर किसी भी प्रकार का दावा करना अभी जल्दबाजी होगी। ईरान की तरफ से आए इस बयान के बाद शहबाज शरीफ के उस क्लेम पर प्रश्न खड़े होने लगे हैं, जिसमें शहबाज शरीफ ने शांति समझौते पर अगले 24 घंटे में साइन होने का दावा किया था।

यह भी पढ़ें-

PM मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात, फ्रांस में मिलेंगे दोनों नेता; Nice पहुंचे पीएम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश