1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बन गए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी

IND vs AFG: मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बन गए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 13, 2026 07:22 pm IST,  Updated : Jun 13, 2026 07:22 pm IST

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला के स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ रोहित शर्मा भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

भारत और अफगानिस्तान के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं, जिनकी फिटनेस को लेकर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई थी हालांकि रोहित ने सभी फिटनेस टेस्ट पास करने साथ इस चिंता को पूरी तरह से दूर कर दिया था। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर जब रोहित शर्मा फील्डिंग करने के लिए उतरे उसी के साथ वह भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए, जिसमें उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

रोहित ने 39 साल 44 दिन की उम्र में खेला मुकाबला

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जब रोहित शर्मा मैदान पर खेलने उतरे तो ये उनकी उम्र 39 साल 44 दिन की रही। इसी के साथ वह अब मोहिंदर अमरनाथ के 39 साल 36 दिन के उम्र के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के साथ भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा लगभग 5 महीने के बाद इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं ऐसे में वह बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं इसको लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं क्योंकि टीम इंडिया की इस सीरीज के साथ साल 2027 के अक्टूबर महीने में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक उम्र में मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा - 39 साल 44 दिन की उम्र
  • मोहिंदर अमरनाथ - 39 साल 36 दिन की उम्र
  • सचिन तेंदुलकर - 38 साल 329 दिन की उम्र
  • राहुल द्रविड़ - 38 साल 248 दिन की उम्र
  • सुनील गावस्कर - 38 साल 118 दिन की उम्र
  • एमएस धोनी - 38 साल 2 दिन की उम्र

टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को दिया मौका

धर्मशाला में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले, जिसमें कुलदीप यादव को जहां जगह नहीं मिली तो वहीं कप्तान गिल ने दो नए प्लेयर्स हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया। वहीं कोहली जो इस सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे उनकी पोजीशन पर केएल राहुल को आजमाया जा सकता है। इसके अलावा लगभग तीन साल के बाद ईशान किशन को भी वनडे मुकाबला खेलने का मौका मिला है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान से भिड़ंत, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

बांग्लादेशी क्रिकेटर के साथ पुलिस ने की बदसलूकी, लाठी और पाइप से लगा पीटने का आरोप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल