1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: शुभमन गिल बने वनडे में 3000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय, सिर्फ 62 पारियों में कर दिया कारनामा

IND vs AFG: शुभमन गिल बने वनडे में 3000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय, सिर्फ 62 पारियों में कर दिया कारनामा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 13, 2026 11:04 pm IST,  Updated : Jun 13, 2026 11:04 pm IST

IND vs AFG: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को एकतरफा 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से नाबाद 84 रनों की पारी देखने को मिली।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AP

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज टीम ने धमाकेदार 7 विकेट से जीत के साथ किया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला गया जिसमें बारिश के चलते 25-25 ओवर्स के इस मुकाबले में टीम इंडिया को 195 रनों का टारगेट मिला था जिसे वह 22.5 ओवर्स में अपने नाम करने में कामयाब रहे। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से नाबाद 84 रनों की पारी देखने को मिली जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। वहीं गिल ने मुकाबले में अपने 3000 वनडे रन पूरे करने के साथ इस मुकाम को सबसे कम पारियों में हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।

शुभमन गिल ने सिर्फ 62 पारियों में पूरे किए 3000 रन

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का बल्ले इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक फॉर्म काफी शानदार देखने को मिला है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी गिल ने अपने इसी फॉर्म को जारी रखते हुए 66 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रनों की पारी खेली। गिल ने अपनी इस पारी के दौरान तीन हजार वनडे रन पूरे करने के लिए सिर्फ 47 रनों की दरकार थी, जिसे उन्होंने काफी आसानी से पूरा कर लिया। गिल इसी के साथ वनडे फॉर्मेट में सबसे कम पारियों में तीन हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व खिलाड़ी हाशिम अमला का नाम है जिन्होंने वनडे में तीन हजार रन सिर्फ 57 पारियों में पूरे किए थे।

वनडे में सबसे कम पारियों में तीन हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

  • हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) - 57 पारियां
  • शुभमन गिल (भारत) - 62 पारियां
  • शे होप - 67 पारियां
  • फखर जमान - 67 पारियां
  • इमाम उल हक - 67 पारियां

हमने बीच के और डेथ ओवर्स में की शानदार वापसी

शुभमन गिल ने धर्मशाला वनडे मैच में जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि हम इस मैच को एक टी20 मुकाबले की तरह देख रहे थे। मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने शुरुआत की और फिर उन्होंने गेम हमसे छीन लिया। गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने बीच के ओवर्स और डेथ ओवर्स में वापसी की वह शानदार था। सच कहूं तो, मुझे लगता है कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था। वहीं इस मैच में डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे की भी तारीफ करते हुए गिल ने कहा कि गुरनूर ने जिस तरह से बॉल को स्विंग कराने के साथ सही लेंथ पर उसे फेंका वह काफी मुझे अच्छा लगा। हर्ष ने भी अपने पहले ओवर में 16-17 रन देने के बावजूद खुद पर भरोसा जताते हुए वापसी की और तीन विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें

VIDEO: रन आउट के बाद गुस्से में नजर आए रोहित शर्मा, शुभमन गिल को बिना देखे लौट गए पवेलियन

IND vs AFG: हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को मिला इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका, ईशान किशन की भी हुई वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल