आयुष्मान और ताहिरा बचपन के दोस्त हैं, दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली।
आयुष्मान-ताहिरा
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के लिए साल 2019 बड़ी खुशखबरी लेकर आया है, उनका पिछला साल भी बेहतरीन रहा, अंधाधुन और बधाई हो जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। उसके बाद साल के आखिरी महीने उनके लिए मुश्किल भरे रहे जब पता चला कि उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर है। लेकिन अब उनके लिए लगता है सब अच्छा होने वाला है। ताहिरा की आखिरी कीमोथैरिपी हो गई जिसके बाद ताहिरा और आयुष्मान ने जश्न मनाया। ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वे काफी खुश नजर आ रहे हैं।
वीडियो में ताहिरा उछलती कूदती और मस्ती करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कई सारे वीडियोज शेयर करके अपने फैंस संग अपनी खुशियां बांटी है। ताहिरा ने अपने इलाज के दौरान कई बार अपने कैंसर से जुड़ी बातें शेयर की हैं। बता दें, कैंसर की वजह से ताहिरा इस बार अपने पति आयुष्मान के लिए करवा चौथ का व्रत भी नहीं रख पाई थीं, आयुष्मान ने अपनी पत्नी की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए इस बार करवा चौथ का व्रत रखा था।
आयुष्मान और ताहिरा बचपन के दोस्त हैं, दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली।