Ayushmann Khurrana's Bala and Gulabo Sitabo to release in November
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के पास अभी 'बाला', 'गुलाबो सीताबो', 'ड्रीमगर्ल', 'आर्टिकल 15', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जैसी फिल्में हैं। 'आर्टिकल 15' में आयुष्मान पुलिस के रोल में हैं, जो इस साल 28 जून को रिलीज़ होगी। वहीं उनकी 'बाला' और 'गुलाबो सीताबो' इस साल नवंबर में रिलीज़ होगी।
'बाला' में आयुष्मान गंजे युवक के रोल में हैं। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों कानपुर में हो रही है। सोमवार को यामी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अनाउंस किया कि बाला 22 नवंबर को रिलीज़ होगी।
शूजीत सरकार की 'गुलाबो सीताबो' भी नवंबर में ही आएगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि आयुष्मान की दो फिल्में एक ही महीने में रिलीज़ हो रही हों। पिछले साल उनकी 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' अक्टूबर में रिलीज़ हुई थी और उसके पहले 'बरेली की बर्फी' और 'शुभ मंगल सावधान' दो हफ्ते के अंतर पर आई थी।