नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने 22 सितंबर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया था कि उन्हें स्टेज 0 ब्रेस्ट कैंसर था, लेकिन अब उन्होंने सर्जरी करवा ली है। उसी दिन आयुष्मान ने कहा था कि ताहिरा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अब ठीक हो गई हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के दो दिन बाद ही ताहिरा अपने डेली रूटीन में वापस लौट गई हैं।
ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कॉफी शॉप में बैठी हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जो करती हूं, उस पर लौट गई हूं (मम्मी के निरीक्षण के अंदर लेकिन...)।
Tahira Kashyap Instagram Story
आपको बता दें कि ताहिरा ने शनिवार को अस्पताल से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- ''कार्दाशियंस को टक्कर देने का मौका चूक गया। एक हफ्ते पहले मैंने ‘my badge of honour’ के बारे में बताया था, जो मुझे मिलने वाला था। मुझे मिला और मैं इसे शेयर कर के खुश हूं। आशा करती हूं कि लोग इसे प्यार से अपनाएंगे। सिर्फ इसी कारण मैं इसे पोस्ट कर रही हूं। खुद से प्यार और ब्रम्हाण्ड के लिए आभार। यह तस्वीरें किसी को विचलित कर सकती हैं, लेकिन यह ड्रेन्स पिछले कुछ दिनों से मेरी डम्बेल्स बन गई हैं।''
''मेरे दाएं ब्रेस्ट में घातक कोशिकाओं के साथ DCIS (ductal carcinoma in situ) होने का पता चला। सीधे तौर पर बताऊं तो स्टेज 0 कैंसर/कैंसर के पहले का स्टेज। वहां कैंसर की कोशिकाएं बढ़ रही थीं। परिणाम के तौर पर मैं एंजलिना जॉली की हाफ इंडियन वर्जन बन गई (क्योंकि सिर्फ एक ब्रेस्ट में हुआ था)। मैंने अपने डॉक्टर को बोला कि अब कार्दाशियंस को टक्कर देने का समय आ गया है क्योंकि अब पामेला आउटडेटेड हो गई है, लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी। तो अब मेरे बैक टिशू का कुछ हिस्सा मेरे ब्रेस्ट में हैं। इस बाधा से मेरी जिंदगी को नई परिभाषा मिली है। इसकी अनिश्चितता का सम्मान करिए और अपनी जिंदगी के ड्रामा का हीरो बनने का हिम्मत और विश्वास रखिए।''
ताहिरा ने सबको जागरूक रहने की सलाह देते हुए लिखा था- ''मैं सारी उम्र की महिलाओं को जागरूक रहने के लिए कहूंगी। मैं 35 साल की हूं और मैं दो बार मैमोग्राम करवा तुकी हूं। अगर आपको कोई भी लक्षण दिखे तो उसकी जांच करवाइए। हमें अपने ब्रेस्ट से बहुत प्यार होता है। इस मेस्टेकटॉमी के बाद मुझे खुद से ज्यादा प्यार हो गया है। ''
आयुष्मान ने एक बयान में अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा था- ''मैं खुश हूं क्योंकि वह डिस्चार्ज हो गई है। अब मुझे राहत मिली है। इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब वह ठीक हैं।''
ताहिरा हाल ही में डायरेक्टर बनी हैं। वह जल्द अपनी फिल्म का टाइटल अनाउंस कर सकती हैं। उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म 'टॉफी' भी बनाई है।
Also Read:
अजय देवगन ने ट्विटर पर शेयर कर दिया काजोल का नंबर, लोग करने लगे पान मसाला में डिस्काउंट की मांग
Bigg Boss 12: तोप की सलामी मिलने पर श्रीसंत के फैंस चैनल से हुए नाराज, ट्वीट कर निकाला गुस्सा
'कसौटी जिंदगी की 2' के नए प्रोमो में दिखी 'कोमोलिका' हिना खान की झलक, देखें Video
Latest Bollywood News