1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खत्म हुआ इंतजार, "कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा?" इस दिन होगा खुलासा

खत्म हुआ इंतजार, "कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा?" इस दिन होगा खुलासा

'बाहुबली' की सफलता के बाद से ही फिल्म की टीम दूसरे भाग की तैयारियों में जुट गई थी। दर्शकों के बीच इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। लेकिन तब से आज तक दर्शक इस सवाल का जवाब का इंतजार कर रहे हैं...

Baahubali- India TV Hindi
Baahubali

नई दिल्ली: पिछले साल रिलीज हुी फिल्म 'बाहुबली' की सफलता के बाद से ही फिल्म की टीम दूसरे भाग की तैयारियों में जुट गई थी। दर्शकों के बीच इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। लेकिन तब से आज तक दर्शक इस सवाल का जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा था?  अब जल्द ही इसका दर्शकों को इसका जवाब मिलने वाला है। हाल ही में दूसरे भाग की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।

इसे भी पढ़े:-

शुक्रवार को करण जौहर ने इस फिल्म की रिलीज डेट बताते हुए ट्वीट किया, उन्होंने बताया कि फिल्म 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पिछले साल ईद से एक हफ्ते पहले रिलीज किया गया था और अब इसका दूसरा भाग परशुराम जयंती पर रिलीज किया जाएगा।

कट्टपा ने बाहुबली को क्यो मारा? सवाल फिल्म के निर्देशक और इसकी स्टार कास्ट से कई बार इस सवाल को पूछा गया है। लेकिन अब तक कोई सही जवाब मिल पाया। कुछ वक्त पहले फिल्म राजामौली ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? यह हर तरफ पूछा जाने वाला एक सवाल बन गया है। उनका मानना है कि यह दिखाता है कि बाहुबली ने सफलतापूर्वक भाषायी सरहदों को तोड़ दिया।

फिल्म की स्टार कास्ट पिछली बार से कई गुना ज्यादा इस फिल्म के लिए तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि बाहुबली इसके दूसरे भाग में पहले से ज्यादा एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News