1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली’ को पूरा हुआ एक साल, फिर भी नहीं मिला इसका जवाब

‘बाहुबली’ को पूरा हुआ एक साल, फिर भी नहीं मिला इसका जवाब

 Published : Jul 10, 2016 07:31 pm IST,  Updated : Jul 10, 2016 07:31 pm IST

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' पिछले साल इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म को दर्शकों से खूब सराहना हासिल हुई थी। साल 2015 में ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार रही फिल्म 'बाहुबली' की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है...

Baahubali- India TV Hindi
Baahubali

चेन्नई: एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' पिछले साल इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म को दर्शकों से खूब सराहना हासिल हुई थी। साल 2015 में ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार रही फिल्म 'बाहुबली' की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है और इसके प्रशंसकों में फिल्म का रोमांच अब भी बरकरार है। शनिवार आधीरात से ही ट्विटर पर 'वन ईयर फॉर इंडियन एपिक बाहुबली' हैशटैग छाया हुआ है। एक राज्य के शासन के लिए दो भाइयों के बीच के संघर्ष को दर्शाती फिल्म ने भारतीय बॉक्सऑफिस पर 600 करोड़ रुपये की जबर्दस्त कमाई की थी।

इसे भी पढ़े:-

ट्विटर पर हैशटैग के साथ कई प्रशंसक फिल्म के एक साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म को मलयालम, तमिल, तेलुगू और हिंदी जैसी विभिन्न भाषाओं में रिलीज किया गया था। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार के कहा जा रहा था कि राजामौली के निर्देशन की मशहूर फिल्म 'बाहुबली' की पहली वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए केरल में इसके वितरक ग्लोबल युनाइटेड मीडिया की इसके डब मलयालम संस्करण को दोबारा रिलीज करने की योजना बना रहे थे।

हालांकि, फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज के लिए भी दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। क्योंकि इसके पहले भाग के कारण दर्शकों में यह जानने की बेसब्री कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? फिल्म को एक साल हो चुका है, लेकिन आज तक कोई भी इस सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाया।

फिल्‍म के हिंदी वर्जन ने रिकार्ड बनाते हुए 100 करोड़ की कमाई कर ली थी। निर्देशक एस.एस. राजमौली ने 2015 में ही इसके दूसरे भाग को 2016 में रिलीज करने की बात मीडिया को बता दी थी। लेकिन इसके कुछ वक्त खबर आई की फिल्म 2017 में रिलीज की जाएगी। फिलहाल फिल्म के निर्माता इसके दूसरे पार्ट 'बाहुबली: द कनक्लूशन' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इसे भी पढ़े:-

'बाहुबली' के दूसरे भाग के लिए इसके कलाकार पिछली फिल्म से भी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के लिए तैयारियां करते हुए इसके कलाकारों की कई तस्वीरें पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इससे यह अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि इसका दूसरा भाग पहला से कई गुना ज्यादा बेहतरीन साबित होने वाला है। 'बाहुबली: द कनक्लूशन' अगले साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन