1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा की निजी कंपनी में लगी भीषण आग, देर रात 8 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा की निजी कंपनी में लगी भीषण आग, देर रात 8 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 07, 2026 06:57 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 06:58 am IST

नोएडा की एक निजी कंपनी में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 8 टीमों को मौके पर भेजा गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

निजी कंपनी में लगी भीषण आग।- India TV Hindi
निजी कंपनी में लगी भीषण आग। Image Source : REPORTER INPUT

गौतमबुद्धनगर: इस वक्त की बड़ी खबर नोएडा से सामने आ रही है। यहां नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर-88 स्थित एक निजी कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। यह आग तकरीबन रात के 11 बजे लगी जब कंपनी में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। यही वजह रही कि आग लगने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट हुआ है। इलेक्ट्रिकल पैनल काफी पुराना है। उसी से आग फैली और फिर ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर तक फैली। हमारे पास जबतक सूचना पहुंची तब तक आग काफी ज्यादा फैल गई थी। हमारे कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

दमकल की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग इलेक्ट्रिकल पैनल से शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने कंपनी के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग की 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कंपनी बंद थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

कंपनी में नहीं मौजूद था कोई कर्मी

CFO प्रदीप कुमार ने बताया कि रात को करीब 11 बजकर 15 मिनट पर हमे सूचना मिली कि सेक्टर 88 के बी ब्लॉक में एक कंपनी में आग लग गई है। शुरुआत में ही आग बड़ी बताई जा रही थी। इसके बाद हमनें यहां पर तुरंत गाड़ियां भेजी। यहां आकर देखा तो ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। उस समय कंपनी बंद थी। हमने यहां पर 8 गाड़ियां भेजी हैं। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कंपनी बंद थी इसलिए इसमें कोई भी फंसा हुआ नहीं है। कोई भी जनहानि नहीं हुई है, पूरी तरह से आग को बुझा लिया गया है। (इनपुट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

मुंबई में मंगलवार को भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, भारी बारिश के चलते नगर निगम ने लिया फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।