1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली 3 पर राजमौली ने किया खुलासा

बाहुबली 3 पर राजमौली ने किया खुलासा

 Published : Oct 25, 2015 02:35 pm IST,  Updated : Oct 25, 2015 02:58 pm IST

नई दिल्ली: एस एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है उसे कई वर्षों तक एक मिसाल के तौर पर देखा जाएगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रभास

बाहुबली 3 पर राजमौली ने...- India TV Hindi
बाहुबली 3 पर राजमौली ने किया खुलासा

नई दिल्ली: एस एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है उसे कई वर्षों तक एक मिसाल के तौर पर देखा जाएगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रभास और तमन्ना स्टारर इस फिल्म ने इस वर्ष कई मुकाम हासिल किए है और अगले वर्ष आने वाले इसके दूसरे भाग से भी काफी उम्मीदें हैं। इतना काफी नहीं था कि इस फिल्म के तीसरे भाग ने भी दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें- ऐसी चल रही है राणा दग्गुबती की 'बाहुबली 2' के लिए तैयारी

शनिवार को ही राजमौली ने कहा कि हालांकि वर्तमान बाहुबली की कहानी दूसरे भाग में ही खत्म हो जाएगी लेकिन बाहुबली का तीसरा भाग भी तैयारी में है। इस खबर से दर्शकों में काफी कन्फ्यूजन है कि बाहुबली 3 आखिर कैसी होगी।

इस बात का आभास करते हुए राजमौली ने सोशल मीडिया ट्विटर पर कुछ बाते साफ करी। उन्होंने लिखा, “बातें साफ तौर पर कहने की बजाए लगता है मैनें बेवजाह असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। बाहुबली 3 बनेगी। लेकिन पहले दो भागों के लिए जो कहानी लिखी गई है वो तीसरे भाग में घसीटी नहीं जाएगी। वो कहनी दूसरे भाग के साथ खत्म हो जाएगी। बाहुबली 3 इस तरह से लिखी और बनाई जाएगी जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। ये एक अलग ही अनुभव होगा। उम्मीद है कि इससे कई सारी बातें साफ हो जाएंगी।”

Baahubali

ये भी पढ़ें- VIDEO: जानिए बाहुबली में इस बच्चे की सच्चाई, साथ ही और भी कई राज

इस खबर से बाहुबली के फैंस जरूर खुशी से झूम उठे होंगे। साथ ही इसकी कहानी और कास्ट के लिए भी अभी से अटकले लगाना शुरू हो गई है।

आगली स्लाइड में जानिए फिल्म में सलमान खान और दूसरे बॉलीवुड सितारों के शामिल होने की क्या संभावना है-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन