Published : Jun 23, 2026 10:22 pm IST, Updated : Jun 23, 2026 10:22 pm IST
1/6Image Source : INDIA TV
हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में सुबह के समय तुलसी में जल चढ़ाया जाता है वहां सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं शाम के समय तुलसी के पास दिया जलाने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
2/6Image Source : INDIA TV
अगर आपने अपने घर में भी तुलसी का पौधा रखा है तो उसके पास इन चीजों को रखने की भूल बिल्कुल भी न करें। तुलसी के पास इन चीजों को रखने से घर में नकारात्मकता फैलती है और पैसों की तंगी भी होने लगती है।
3/6Image Source : PEXELS
तुलसी के पास कभी भी झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। झाड़ू रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आपके घर में दरिद्रता और अशांति हो सकती है।
4/6Image Source : PEXELS
तुलसी के पास डस्टबिन यानी कूड़ेदान को भी नहीं रखना चाहिए। तुलसी के आसपास गंदगी या कचरा जमा करने से घर में नकारात्मकता फैल सकती है। इसलिए तुलसी के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखें।
5/6Image Source : PEXELS
तुलसी के पास कभी भी कांटेदार पौधों को भी न रखें। इन पौधों को रखने से घर में क्लेश बढ़ सकता है। घर-परिवार में अशांति और मतभेद रह सकता है।
6/6Image Source : PEXELS
तुलसी के पास शिवलिंग भी स्थापित नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि शिवजी की पूजा में तुलसी का उपयोग वर्जित है, इसलिए शिवलिंग पर तुलसी कभी नहीं चढ़ाया जाता है।