करवा चौथ पर एक खूबसूरत हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकता है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर पार्लर जाए बिना स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो गजरे वाला बन, सॉफ्ट कर्ल्स, हाफ-अप हेयरस्टाइल और फूलों वाली चोटी जैसे ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं। ये हेयरस्टाइल बनाने में आसान हैं और मिनटों में आपको खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक दे सकते हैं।
मेसी हेयर बन: करवा चौथ पर साड़ी के साथ आप मेसी हेयर बन भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बालों को हल्का कर्ल करें और पीछे लूज़ बन बना लें। आप इस हेयरस्टाइल को गजरे, छोटे फूलों या खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज से सजा सकती हैं।
हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल: अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक ग्लैमरस दिखे तो हाफ-अप हाफ-डाउन हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। यह लुक क्रिएट करने के लिए सामने के बालों को पीछे पिन करके बाकी बाल खुले छोड़ दें। साथ ही आप बालों के पीछे गोल्ड या फ्लोरल एक्सेसरीज़ भी लगा सकती हैं। यह हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
लो बन हेयरस्टाइल: हेवी बनारसी साड़ी और जूलरी के साथ लो बन हेयरस्टाइल बेहद खूबसूरत लगता है। बालों का लो बन बनाकर उसके चारों ओर सफेद गजरा लगाएं। आपका हेयर लुक तैयार है। यह आसानी से रिक्रिएट भी हो जाता है और दिखने में भी क्लासी लगता है।
गजरे वाली लंबी चोटी: बालों की सिंपल या फिशटेल चोटी बनाकर उसमें छोटे-छोटे गजरे लगाएं। यह लुक खासतौर पर कांजीवरम साड़ी के साथ खूब जंचता है। अगर आपको चोटी नहीं बनानी है तो आप मॉनी रॉय की तरह बालों को खुला छोड़कर हाफ गज़रा लगा सकती हैं