1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना सुबह सिर्फ 15 मिनट स्क्वाट्स करने से क्या फायदे मिलते हैं?

रोजाना सुबह सिर्फ 15 मिनट स्क्वाट्स करने से क्या फायदे मिलते हैं?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 24, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jun 24, 2026 06:30 am IST

रोजाना सुबह सिर्फ 15 मिनट स्क्वाट्स करना आपके पूरे शरीर के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। बिजी लाइफस्टाइल में जहां लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं है, वहां यह एक ऐसा वर्कआउट है,जिसके लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं होती। और ये सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचाता है।

रोजाना सुबह सिर्फ 15 मिनट स्क्वाट्स करने से क्या फायदे मिलते हैं?- India TV Hindi
रोजाना सुबह सिर्फ 15 मिनट स्क्वाट्स करने से क्या फायदे मिलते हैं? Image Source : MAGNIFIC

फिट रहने के लिए आज के समय में लोग अलग अलग तरह के एक्सरसाइज करते हैं। इन्हीं में से एक है स्क्वाट्स। स्क्वाट्स एक बेहतरीन बॉडीवेट एक्सरसाइज़ है। ये कई बॉडी पार्ट्स को फायदे पहुंचाता है। ये मुख्य रूप से क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स और काफ़ मसल्स के लिए फायदेमंद है। स्क्वाट्स करते समय शरीर का संतुलन बनाए रखने के लिए कोर और पीठ की मसल्स भी सक्रिय रहती हैं। कई मसल्स के एक साथ इस्तेमाल होने की वजह से स्क्वैट्स बहुत असरदार माना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि रोजाना सुबह अगर सिर्फ 15 मिनट स्क्वाट्स किया जाए तो क्या फायदे होते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना सिर्फ 15 मिनट स्क्वाट्स करने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

1. लोअर बॉडी और कोर की मजबूती

स्क्वाट्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह एक साथ कई मांसपेशियों पर काम करता है। जब आप स्क्वाट्स करते हैं, तो आपकी जांघों, कूल्हों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा, उठते-बैठते समय संतुलन बनाए रखने के लिए आपकी पेट और पीठ की मांसपेशियां भी सक्रिय होती हैं, जिससे कोर मजबूत बनता है।

2. फैट बर्न करने में सहायक
भले ही आप सिर्फ 15 मिनट स्क्वाट्स करें, लेकिन यह एक हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज है। स्क्वाट्स शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियों जैसे जांघों और ग्लूट्स को टारगेट करते हैं। बड़ी मांसपेशियों के सक्रिय होने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर आराम करते समय भी तेजी से कैलोरी और फैट बर्न करता है। सुबह-सुबह इसे करने से आपका मेटाबॉलिक रेट पूरे दिन हाई रहता है।

3. बॉडी पोस्चर
आजकल डेस्क जॉब के कारण अधिकांश लोग गलत पोस्चर और पीठ दर्द से परेशान हैं। रोजाना स्क्वाट्स करने से रीढ़ की हड्डी सीधी होती है और शरीर का संतुलन सुधरता है। यह आपके टखनों, घुटनों और कूल्हों के जोड़ों में लचीलापन बढ़ाता है, जिससे बढ़ती उम्र में भी जोड़ों के दर्द की समस्या नहीं होती।

4. दिल की सेहत और स्टैमिना में सुधार
जब आप लगातार 15 मिनट तक स्क्वाट्स करते हैं, तो दिल की धड़कनें बढ़ती हैं, जिससे पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। नियमित रूप से ऐसा करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, स्टैमिना में सुधार होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।