महाराष्ट्र में मानसून का असर दिखने लगा है। मुंबई में कल रात से ही तेज बारिश हो रही है। मुंबई के पश्चिम उपनगर में 190 एमएम बारिश हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने बुधवार तड़के मुंबई और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र के अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते मुंबई जाम हो गया है। कई निचले इलाकों में जलभराव हुआ है। इसमें हिंदमाता , माटुंगा, कुर्ला अंधेरी के इलाके शामिल है
वहीं, आज जारी हुई चेतावनी में कहा गया है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में बिजली गिरने के साथ-साथ गरज-चमक और भारी बारिश की प्रबल संभावना है। मुंबई स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।