1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसी चल रही है राणा दग्गुबती की 'बाहुबली 2' के लिए तैयारी

ऐसी चल रही है राणा दग्गुबती की 'बाहुबली 2' के लिए तैयारी

 Published : Sep 09, 2015 06:04 pm IST,  Updated : Sep 09, 2015 06:35 pm IST

नई दिल्ली: 50 दिनों से भी ज्यादा वक्त तक बॉक्स ऑफिस पर छाए रहने वाली निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' के दूसरा भाग की भी शूटिंग शुरू हो गई है। राजामौली ने फिल्म

ऐसी चल रही है राणा...- India TV Hindi
ऐसी चल रही है राणा दग्गुबती की 'बाहुबली 2' के लिए तैयारी

नई दिल्ली: 50 दिनों से भी ज्यादा वक्त तक बॉक्स ऑफिस पर छाए रहने वाली निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' के दूसरा भाग की भी शूटिंग शुरू हो गई है। राजामौली ने फिल्म के पहले भाग में लोगों को उसका अंत जानने के लिए बेताब छोड़ दिया था। फिल्म के दूसरे भाग के कुछ सीन्स भी शूट किए जा चुके हैं। लेकिन फिल्म का आखिरी सीन शूट होना अभी बाकी है। राजामौली और उनकी टीम ने बाहुबली की तरह ही इसके दूसरे भाग को भी सुपरहिट करवाने के लिए कमर कस ली है। जहां एक तरफ राजामौली फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले राणा दग्गुबती भी अपनी तरफ से फिल्म में अपने किरदार को और बेहतर तरीके से पर्दे पर उतारने के लिए इसकी तैयारियां कर रहे हैं।

फिल्म में खतरनाक राजा भल्लालदेव की भूमिका निभाने वाले राणा दग्गुबती ने अपने किरदार के लिए 25 किलो वजन बढ़ाया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग के खत्म होते ही उन्होंने वापस अपना वजन कम कर लिया था। और अब जब 'बाहुबली 2' बनने जा रही है तो राणा अपने किरदार भल्लालदेव के लिए फिर से जिम में पसीना बहाते हुए और अपना वजन बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- बजरंगी भाईजान-तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के बाद बाहुबली बनी तीसरी बड़ी हिंदी फिल्म

राणा ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउन्ट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह जिम में कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है "मेहनतकश वाले दिनों में वापसी !!! "

india tv

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन