1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साहो' में सुनाई देगी प्रभास और अनुष्का शेट्टी की रियल आवाज, बाहुबली और देवसेना सीख रहे हैं हिंदी

'साहो' में सुनाई देगी प्रभास और अनुष्का शेट्टी की रियल आवाज, बाहुबली और देवसेना सीख रहे हैं हिंदी

अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी देशभर की मशहूर जोड़ियों में से एक है।

prabhas anushka- India TV Hindi
Image Source : PTI prabhas anushka

नई दिल्ली: इसमें कोई शक नहीं है कि अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी देशभर की मशहूर जोड़ियों में से एक है। ‘बाहुबली 2’ के बाद इन दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। इसी केमिस्ट्री को भुनाने के लिए अब फिल्ममेकर एक बार फिर प्रभास और अनुष्का शेट्टी को एकसाथ एक फिल्म में लेकर आ रहे हैं। फैंस एक बार फिर दोनों को आने वाली फिल्म ‘साहो’ में साथ रोमांस करते देखेंगे।

पहले खबर आई थी कि अभिनेता प्रभास अपनी इस नई फिल्म के लिए हिंदी सीख रहे हैं। क्योंकि प्रभास नही चाहते हैं कि उनकी फिल्म को हिंदी में कोई और डब करे। बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद प्रभास साउथ के अलावा उत्तर भारत में भी मशहूर हो गए हैं। इसलिए प्रभास चाहते हैं कि वो इस बार अपनी ही आवाज के साथ पूरे देश के दर्शकों से मिले। लेकिन अब खबर ये भी आ रही है कि एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी भी हिंदी सीख रही हैं। प्रभास की तरह वो भी चाहती हैं कि हिंदी के दर्शक भी उन्हें उनकी ही आवाज के साथ देखें।

Image Source : ptiprabhas anushka

प्रभास और अनुष्का की ‘साहो’ उनकी पुरानी फिल्म बाहुबली से पूरी तरह अलग है। इसमें प्रभास और अनुष्का तलवार चलाते नहीं दिखेंगे लेकिन दोनों का रोमांस जरूर इस फिल्म में देखने को मिलेगा। इस फिल्म के लिए अनुष्का और प्रभास दोनों को वजन कम करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें, बाहुबली के लिए प्रभास ने अपना वजन बढ़ाया था।

फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में होगी। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश विलेन के किरदार में नजर आएंगे। नील ने इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू भी कर दी है।

प्रभास का नया लुक हुआ वायरल

Latest Bollywood News