1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली' प्रभास का क्लीन शेव लुक हुआ वायरल, क्या 'साहो' के लिए बदला है लुक?

बाहुबली' प्रभास का क्लीन शेव लुक हुआ वायरल, क्या 'साहो' के लिए बदला है लुक?

 Published : Jun 08, 2017 09:30 am IST,  Updated : Jun 08, 2017 09:32 am IST

'बाहुबली द बिगनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' से पूरी दुनिया में मशहूर हुए साउथ अभिनेता प्रभास की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। तस्वीर में प्रभास का क्लीन शेव लुक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

PRABHAS- India TV Hindi
PRABHAS

नई दिल्ली: 'बाहुबली द बिगनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' से पूरी दुनिया में मशहूर हुए साउथ अभिनेता प्रभास की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। तस्वीर में प्रभास का क्लीन शेव लुक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। प्रभास को हमने बाहुबली के अवतार में देखा है, जब वो मशहूर हो गए तो फैंस ने उनकी पुरानी तस्वीरें और फिल्मों के गाने भी देख डाले। लेकिन प्रभास हमेशा मूछों में ही दिखे हैं। यह पहली बार है जब प्रभास बिल्कुल क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं।

​6000 लड़कियों का दिल तोड़कर इस लड़की से शादी करने जा रहे हैं बाहुबली प्रभास 

प्रभास के एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर साझा की है। कहा जा रहा है कि प्रभास का ये रूप उनकी आने वाली फिल्म ‘साहो’ के लिए है। हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं हो पाया है ये प्रभास की वास्तविक तस्वीर है भी या नहीं।​

प्रभास की फिल्म ‘साहो’ का टीजर जारी हो चुका है, लोगों को टीजर काफी पंसद भी आया है। इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि अनुष्का शेट्टी ही इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस होंगी। दर्शक प्रभास और अनुष्का को एक बार फिर से साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

प्रभास और अनुष्का शेट्टी 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' के अलावा 'बिल्ला' और 'मिर्ची' जैसी फिल्मों में साथ अभिनय करते दिख चुके हैं। लोगों को इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। प्रभास और अनुष्का की जोड़ी हिट होने के बाद 'बिल्ला' के मेकर्स ने फिल्म को हिंदी में फिर से रिलीज करने का फैसला किया है।

फिलहाल प्रभास ने साहो की शूटिंग शुरू कर दी है। अनुष्का भी जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी।

​यहां देखिए 'साहो' का टीजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन