1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शेट्टी ने राणा दग्गूबाती को ‘ब्रदरजोन’ में डाला, प्रभास को कहा ‘सेक्सी’

अनुष्का शेट्टी ने राणा दग्गूबाती को ‘ब्रदरजोन’ में डाला, प्रभास को कहा ‘सेक्सी’

 Published : May 18, 2017 01:54 pm IST,  Updated : May 18, 2017 01:56 pm IST

देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली 2' की अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी को उत्तर भारत के लोग भी काफी पसंद करने लगे हैं।

anushka- India TV Hindi
anushka

नई दिल्ली: देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली 2' की अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी को उत्तर भारत के लोग भी काफी पसंद करने लगे हैं। फेसबुक-ट्विटर पर अनुष्का शेट्टी के फॉलोवर्स में इजाफा हो गया है।

अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गूबाती और प्रभास काफी अच्छे दोस्त हैं। खासतौर पर प्रभास और अनुष्का शेट्टी की नजदीकी भी अक्सर चर्चा का विषय रहती है।

लाै
लाै

इस बीच अनुष्का शेट्टी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो एक इंटरव्यू का है जिसमें अनुष्का शेट्टी से पूछा गया कि प्रभास और राणा दग्गूबाती में कौन ज्यादा सेक्सी है, अनुष्का ने एक भी सेकेंड नहीं लिया जवाब देने में और तपाक से कहा, ‘ऑबियसली प्रभास’, जब उनसे दोबारा पूछा गया और राणा दग्गूबाती? तो अनुष्का ने कहा राणा मेरे भाई जैसा है। वाह अनुष्का, राणा आपके भाई जैसे हैं तो प्रभास… हम्ममम?

यहां देखिए वीडियो

वैसे आपको बता दें प्रभास और अनुष्का की केमिस्ट्री गजब की है। दोनों साथ दिखते हैं उनकी दोस्ती देखते ही बनती है।

बाहुबली 2 जब से रिलीज हुई है कमाई के नए आयाम स्थापित कर रही है। बाहुबली 2 की वर्ल्डवाइड कमाई ने 1500 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है। बाहुबली 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म बाहुबली 2 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं अदा की हैं।

​स्लाइड में देखिए प्रभास-अनुष्का की दोस्ती की कुछ खास तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन