1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 6000 लड़कियों का दिल तोड़कर इस लड़की से शादी करने जा रहे हैं ‘बाहुबली' प्रभास, अनुष्का शेट्टी नहीं हैं वो लड़की

6000 लड़कियों का दिल तोड़कर इस लड़की से शादी करने जा रहे हैं ‘बाहुबली' प्रभास, अनुष्का शेट्टी नहीं हैं वो लड़की

 Published : May 31, 2017 01:48 pm IST,  Updated : May 31, 2017 01:51 pm IST

बाहुबली 2 के लीड कैरेक्टर अनुष्का शेट्टी और प्रभास के लिंक अप की खबरें आ रही थीं। कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

prabhas- India TV Hindi
prabhas Image Source : PTI

नई दिल्ली: फिल्म इंड्रस्ट्री में अक्सर सितारों के लिंक अप की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में बाहुबली  के लीड कैरेक्टर अनुष्का शेट्टी और प्रभास के लिंक अप की खबरें आ रही थीं। कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा था कि बाहुबली 2 की सफलता के बाद पूरे भारत से प्रभास को 6 हजार से ज्यादा लव लेटर मिले हैं। इन लव लेटर्स में लड़कियों ने प्रभास से शादी की इच्छा जताई थी।

लेकिन लगता है प्रभास सभी लड़कियों का दिल तोड़कर शादी करने का प्लान बना चुके हैं। अगर आप सोच रहे हैं प्रभास अनुष्का से शादी करने वाले हैं तो हम आपको बता दें आप गलत हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें तो आ रही थीं लेकिन प्रभास किसी और से शादी करने को सोच रहे हैं।

‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद प्रभास ने फैंस और दोस्तों को कहा शुक्रिया

खबर आ रही है कि प्रभास ने शादी के लिए हां कह दी है। जो खबरें मीडिया में चल रही हैं उसके मुताबिक रासी सीमेंट के चेयरमैन भूपित राजा की पोती का रिश्ता प्रभास के लिए आया है जिसे प्रभास ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि इस बारे में अभी तक प्रभास या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

अनुष्का शेट्टी ने राणा दग्गूबाती को ‘ब्रदरजोन’ में डाला, प्रभास को कहा ‘सेक्सी’

प्रभास और अनुष्का के अफेयर की चर्चा अक्सर चर्चा का विषय होती है। कहा तो ये भी जाता है कि 2 साल पहले अनुष्का की शादी तय हुई थी लेकिन प्रभास के कहने पर अनुष्का ने शादी से मना कर दिया। दरअसल प्रभास चाहते थे कि अनुष्का पूरा ध्यान बाहुबली 2 की शूटिंग पर लगाए। खुद प्रभास ने भी बाहुबली की वजह से 5 साल शादी नहीं की।

anu
Image Source : PTIanu

लेकिन अब लगता है प्रभास शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वैसे भी प्रभास ने बाहुबली 2 की शूटिंग के वक्त कहा था कि फिल्म पूरी होने के बाद वह शादी कर लेंगे। लेकिन उन्होंने यह खुलासा नहीं किया था कि उनकी दुल्हन कौन होगी?

हाल ही में अनुष्का शेट्टी ने अपने एक बयान में कहा था कि प्रभास से उनके अफेयर की खबरें अफवाह हैं। वो और प्रभास सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

आपके हिसाब से प्रभास की शादी किससे होनी चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Video: देखिए, देवसेना और बाहुबली का मॉडर्न अवतार, ये गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन