1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद प्रभास ने फैंस और दोस्तों को कहा शुक्रिया

‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद प्रभास ने फैंस और दोस्तों को कहा शुक्रिया

 Published : May 03, 2017 06:58 pm IST,  Updated : May 03, 2017 06:58 pm IST

प्रभास को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली-2: द कॉनक्लूजन' में शानदार अभिनय के लिए खूब सराहना हासिल हो रही है। इस फिल्म के कारण उन्हें न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर से काफी वाहवाही मिल रही है।

prabhas- India TV Hindi
prabhas

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता प्रभास को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली-2: द कॉनक्लूजन' में शानदार अभिनय के लिए खूब सराहना हासिल हो रही है। इस फिल्म के कारण उन्हें न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर से काफी वाहवाही मिल रही है। अपने किरदार के लिए प्रशंसा कर रहे  प्रभास ने उनकी यात्रा में लगातार समर्थन देने के लिए परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। प्रभास वर्तमान में अमेरिका में हैं, लेकिन अमेरिका प्रस्थान करने से पहले उन्होंने अपने करीबियों के साथ एस.एस. राजमौली की फिल्म की महान सफलता का जश्न मनाया।

प्रतिक्रिया पर उत्साहित प्रभास ने कहा, "5 साल की इस यात्रा के लिए लगातार मिले प्यार और समर्थन के लिए मैं सभी लोगों का आभारी हूं। यह उनके बिना संभव नहीं था।" फिल्म में प्रभास के अभिनय की न केवल दर्शकों ने, बल्कि समीक्षकों ने भी प्रशंसा की है। ‘बाहुबली’ प्रभास को एक और उपलब्धि, बने इस जगह पहुंचने वाले पहले साउथ स्टार

'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' का दूसरा भाग है। पिछली फिल्म ने जहां 600 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए थे वहीं इसका दूसरा भाग भी कई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। फिल्म ने केवल 5 दिनों में ही कई बड़ी फिल्मों और सितारों को मात दे दी है। आर्क मीडिया वर्क्‍स द्वारा निर्मित फिल्म में राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन